1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राष्ट्र ध्वज का अपमान; दिल्ली के चांदनी चौक में फहरा रहा फटा तिरंगा, सोशल मीडिया पर Photo हुआ वायरल

राष्ट्र ध्वज का अपमान; दिल्ली के चांदनी चौक में फहरा रहा फटा तिरंगा, सोशल मीडिया पर Photo हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 03, 2023 12:29 pm IST,  Updated : May 03, 2023 12:29 pm IST

दिल्ली के चांदना चौक पर फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है। इस फटे तिरंगे की फोटो दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

फटे हुए तिरंगे की फोटो।- India TV Hindi
फटे हुए तिरंगे की फोटो। Image Source : TWITTER

चांदनी चौक के ऐतिहासिक घंटाघर चौक स्थित टाउन हाल के कैंपस में लहरा रहा तिरंगा फटा हुआ है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- चांदनी चौक के घंटाघर चौक पर फहरा रहा है फटा हुआ तिरंगा - राष्ट्र ध्वज का अपमान हो रहा है। हम चांदनी चौक के नागरिक शर्मिंदा हैं कि ऐशो आराम की जिन्दगी जीने में मस्त CM @ArvindKejriwal  को फटा हुआ राष्ट्र ध्वज बदलवाने की फुर्सत ही नहीं।

भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह तिरंगा MCD की जमीन पर लगा है। ऐसे में तिरंगे के अपमान के लिए दिल्ली सरकार और स्थानीय पुलिस ही दोषी है। बता दें कि, इस तिरंगे को 60 फुट ऊंचे पोल पर  लगाया गया है। इसे चांदनी चौक के कपड़ा व्यापारियों ने लगाया था। गौरतलब है कि दिल्ली में सभी झंडो के रखरखाव की जिम्मेदारी PWD की है। दिल्ली सरकार ने पूरे राजधानी में 500 जगहों पर तिरंगा लगवाने का ऐलान किया था जिसके बाद सरकार ने इस अभियान को पिछले साल ही पूरा किया था।

ये भी पढ़ें:

कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर' नहीं, UP Police ने IPL का मीम शेयर कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नोट के बदले वोट का खेल शुरू, 500-500 रुपए बांटते सपा प्रत्याशी के पति का Video वायरल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।