1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. संत ने पानी में तैरते हुए किया श्रीरामचरित मानस पाठ, Video देख लोग बोले- राम नाम से तो पत्थर भी तैरने लगते हैं

संत ने पानी में तैरते हुए किया श्रीरामचरित मानस पाठ, Video देख लोग बोले- राम नाम से तो पत्थर भी तैरने लगते हैं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 08, 2023 02:50 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 03:19 pm IST

पानी में तैरकर श्रीरामचरीत मानस का पाठ करते हुए एक संत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग श्री राम की महिमा का गुणगान कर रहे हैं।

पानी में तैरकर श्रीरामचरित मानस पाठ करते हुए संत।- India TV Hindi
पानी में तैरकर श्रीरामचरित मानस पाठ करते हुए संत। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर धार्मिक लोगों के वीडियो भी खूब वायरल होते रहते हैं। बाबा बागेश्वर को ही ले लीजिए। उनके वीडियो के छोटे-मोटे क्लिप्स आपको सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। जहां वह सनातन धर्म को लेकर कई बाते अपने भक्तों को बताते हैं। सनातन धर्म पर भी न जाने कितने वीडियो वायरल होते हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक संत पानी में तैरते हुए श्रीरामचरित मानस का पाठ कर रहा है। 

पानी में तैरते हुए संत ने किया श्रीरामचरित मानस पाठ

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि संत पानी के सतह के ऊपर गोल-गोल एक ही जगह पर तैर रहा है। संत के एक हाथ में श्रीरामचरित मानस की किताब है और एक हाथ से वह तैर रहा है। संत पालथी मारे हुए मुद्रा में पानी में तैर रहा है और रामचरित मानस का पाठ कर रहा है। संत के तैरने की तकनीक कहें या कोई चमत्कार जिसने भी यह वीडियो देखा हैरान रह गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि कोई पानी में एक हाथ से बहुत देर तक ऐसे कैसे तैर सकता है। 

वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सनातन धर्म की शक्ति है

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saffron_bearer_no_1 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पेज पर आपको ऐसे ही सनातन धर्म से जुड़े कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि यह श्रीरामचरित मानस की शक्ति है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सनातन शक्ति बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ऐसे ही श्रीराम नाम के पत्थर पानी में नहीं तैरते। दूसरे यूजर ने लिखा - बहुत शक्ति है हमारे धर्म और ग्रंथों में, जय श्री राम। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

और कर लो प्रैंक! मजाक करने पर गुस्साए युवक ने YouTuber को मारी गोली

गर्लफ्रेंड के सामने ही शख्स की हो गई मौत, लड़की ने आखिरी तस्वीर शेयर कर सुनाई आपबीती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।