1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया को भाने लगा है 'बेशर्म रंग', वायरल हो रहा इस जापानी गर्ल का डांस

दुनिया को भाने लगा है 'बेशर्म रंग', वायरल हो रहा इस जापानी गर्ल का डांस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 29, 2022 10:33 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 10:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक जापानी गर्ल ने बेशर्म रंग गाने पर डांस कर लोगों को अपना दिवाना बना दिया है।

जापानी गर्ल ने बेशर्म रंग गाने पर डांस किया।- India TV Hindi
जापानी गर्ल ने बेशर्म रंग गाने पर डांस किया।

काफी लंबे समय के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है। इसे लेकर शाहरूख बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। 2018 में आई उनकी फिल्म 'जीरो' के 5 साल बाद वह कमबैक कर रहे हैं। नए साल के पहले महीने में ही उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज हो रही है। जिसे लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन जारी है। बता दें कि इस फिल्म को अपने सॉन्ग 'बेशर्म रंग' के लिए भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब यह गाना एक और वजह से भी सुर्खियों में बना हुआ है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक जापानी गर्ल ने इस गाने पर डांस कर लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। गाने में जापानी गर्ल ने बिल्कुल दीपिका के डांस स्टेप को फॉलो किया है। कुछ लोगों का कहना है कि उसने दीपिका को भी पछाड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुका है।

 

जापानी गर्ल के सामने दीपिका पादुकोण भी फेल

'बेशर्म रंग' गाना जितना विवादों में घिरा है उससे ज्यादा लोग इस गाने के कायल हो चुके हैं। लोग इस गाने पर खूब रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। यह गाना इतना वायरल हो चुका है कि इंडिया के साथ-साथ बाहर के देशों में भी खूब धमाल मचा रहा है। अब एक जापानी गर्ल ने भी इस गाने पर दीपिका को कॉपी करते हुए इंस्टाग्राम पर अपने डांस स्टेप को पोस्ट किया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक जापानी लड़की ब्लैक कलर की लैगिंग के साथ रेड कलर की ड्रेस पहन कर डांस करते हुए नजर आ रही है। उसने दीपिका के डांस मूव्स और हुक स्टेप्स को कॉपी किया है। वीडियो में सॉंग का ओरिजीनल वर्जन भी डाला गया है। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लड़की ने इस गाने को कैसे रिक्रिएट किया होगा। इस वीडियो में काकेताकु नाम का एक शख्स शाहरूख खान का रोल प्ले कर रहा है। 

वीडियो को जापानी लड़की ने किया पोस्ट

इस वीडियो को मेयो जापान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, " myojapan से बेशरम रंग, @Deepikapadukone की तरह सेक्सी डांस करने की कोशिश की लेकिन मैं उसकी बराबरी नहीं कर सकी। कम से कम मैंने कोशिश की। @kaketaku85 को @iamsrk का रोल प्ले करने के साथ-साथ शूटिंग और एडिटिंग के लिए धन्यवाद।" इस वीडियो को कई लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।