तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह बॉलीवुड के गानों पर लिप-सींक करते हुए दिखते हैं। इंटरनेट की जनता किली पॉल के इस हुनर को खूब पसंद करती है। हाल में ही उनका एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में किली पॉल अपनी बहन नीमा पॉल के साथ शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और चंद्रचूर सिंह अभिनीत हिट फिल्म जोश के एक गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।
Related Stories
शाहरूख खान की मूवी के गाने पर बनाया वीडियो
वीडियो में किली पॉल को पीच कलर का कुर्ता-पायजामा और लैवेंडर कलर की जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं जबकि उनकी बहन नीमा ने एक खूबसूरत लैवेंडर कलर का लहंगा पहना हुआ है। वीडियो की शुरुआत "है मेरा दिल" गाने पर किली के लिप-सिंकिंग से होती है फिर उनकी बहन के गजब के डांस मूव्स देखने को मिलते हैं। दोनों भाई-बहनों की जोड़ी भारतीय पोषाक में बहुत ही खूबसूरत दिख रही है।
वीडियो को मिले 10 मिलियन व्यूज
इस वीडियो को किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वायरल हो रहे इस रील को खबर लिखे जाने तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 7 लाख लीइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर दोनों भाई-बहन की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'आपको अफ्रीका छोड़कर भारत आ जाना चाहिए।' वहीं, दूसरे ने लिखा- "आप दोनों कमाल के टैलेंटेड इंसान हो।"
ये भी पढ़ें:
इन देशों के पास एक भी एयरपोर्ट नहीं है
लड़की ने ऐसी बॉडी बनाई जिसे देख शरमा जाएंगे लड़के, एब्स और बाइसेप्स देख आप भी कहेंगे वाह!