1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 270 रुपए में महिला ने खरीद लिए 3 घर, अब इन जगहों को इस काम के लिए करेगी इस्तेमाल

270 रुपए में महिला ने खरीद लिए 3 घर, अब इन जगहों को इस काम के लिए करेगी इस्तेमाल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 17, 2023 03:30 pm IST,  Updated : May 17, 2023 03:30 pm IST

एक महिला ने मात्र 270 रुपए में तीन घर खरीद कर सबको हैरत में डाल दिया है। तीनों घरों को लेकर महिला के पास बहुत बड़ा प्लान है।

रूबिया डेनियल नाम की महिला ने तीन घर खरीदे हैं।- India TV Hindi
रूबिया डेनियल नाम की महिला ने तीन घर खरीदे हैं। Image Source : INSTAGRAM

आपने सुना होगा कि भारत की महिलाएं मोलभाव करने में तेज होती हैं। लेकिन आज आपको बता दें कि महिला चाहे कहीं की भी हो वह मोल भाव वाला काम बहुत अच्छे से कर लेती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सस्ती डील कर के तीन घर अपने नाम कर लिए। इन तीनों घरों की कीमत सुनकर हर कोई दंग रह गया। महिला का नाम रूबिया डेनियल है। 49 वर्षीय रूबिया को ये तीनों घर इटली के सिसिली में मिले हैं और इनकी कीमत केवल 3.30 डॉलर (लगभग 270 रुपए) है। 

तीनों घरों को लेकर महिला का ये है प्लान

इन घरों को खरीदने के बाद रूबिया यहां के छोटे कस्बे मुज़ोमेली में रहने भी आ गई हैं। इस कस्बे की कुल आबादी 10 हजार के करीब है। इन तीनों घरों को लेकर रूबिया के पास एक बड़ा सा प्लान है। उनका कहना है कि वह इन तीनों घरों में से एक को रहने के लिए सेट करेंगी और बाकी दोनों घरों को वह कस्बे के हित में लगाएंगी। रूबिया ने बताया कि वह अपने एक घर को आर्ट गैलरी बनाएंगी और दूसरे घर को कम्युनिटी वेलनेस सेंटर में तब्दील करेंगी। वेलनेस सेंटर पर वह अच्छा खासा पैसा खर्च करने की योजना बना रही हैं। तीनों घरों में से 2 घरों के बाहरी हिस्सों पर काफी काम हो चुका है। जबकि वेलनेस सेंटर का काम अभी शुरू होना बाकी है।

इस वजह से मिल रहे हैं इतने सस्ते घर

इटली में महामारी के दौरान बहुत ही ज्यादा मौतें हुईं थी। जिसके बाद वहां की आबादी को बढ़ाने के लिए खाली हुए शहरों में काफी कम कीमत में घर बेचे जा रहे हैं। साल 2019 में इस जगह पर 1 डॉलर से भी कम पैसे में घर बेचे जा रहे थे। हालांकि ये घर काफी सस्ते मिल रहे हैं लेकिन इनकी मरम्मत कराने में 24000 डॉलर यानी 24 लाख रुपए से लेकर 90000 डॉलर (लगभग 74 लाख रुपए तक का खर्च आएगा।

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ का ये लुक आपने कभी नहीं देखा होगा, वायरल हो रहा संसद में पहली स्पीच का यह Video

ढाई हजार रुपए में विदेश में नाइट आउट कर आईं ये तीन लड़कियां, रात भर घूमा और सुबह आ गईं अपने घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।