1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी छोड़ इलाज करने लगी दुल्हन, पहले बेहोश महिला को ठीक किया फिर लिए फेरे, सोशल मीडिया पर बटोर रही तारीफें

शादी छोड़ इलाज करने लगी दुल्हन, पहले बेहोश महिला को ठीक किया फिर लिए फेरे, सोशल मीडिया पर बटोर रही तारीफें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 15, 2025 02:43 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 02:43 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन बुजुर्ग महिला का इलाज कर रही है। पहले वह महिला बेहोश पड़ी दिखती है, लेकिन थोड़ी देर में ही उसे चक्कर आ जाता है। इस बीच दुल्हा भी अपनी होने वाली पत्नी के पास बैठा दिखता है।

bride treating patient- India TV Hindi
शादी के दौरान इलाज करती दुल्हन Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के कोल्हापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग दुल्हन की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दुल्हन एक महिला का इलाज करती नजर आ रही है। घटना 30 नवंबर की है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कोल्हापुर में शादी के दौरान रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को खूब तारीफें मिली हैं।

क्या है मामला?

पन्हाला तहसील के चव्हाणवाड़ी बोरगांव के इंजीनियर रोहित बुवा और पुणे जिले के वेल्हे की डॉ. प्रिया भारती की शादी तय हुई। रविवार, 30 नवंबर को पन्हाला की तलहटी में स्थित एक फार्महाउस में धूमधाम से उनका विवाह समारोह हो रहा था। सभी खुशी से झूम रहे थे। जैसे ही मंगलाष्टक समाप्त हुआ, मेहमानों ने वर वधु पर अक्षता फेंके और उसी समय एक महिला चक्कर के मारे मंच पर गिर पड़ी। किसी को पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। उसी समय शादी के मंडप में मौजूद डॉक्टर दौड़कर अंदर आई। डॉक्टर के सर पर चुनरी थी, उसके हाथों में मेहंदी रची हुई थी। डॉक्टर कोई और नहीं, बल्कि वह दुल्हन ही थी, जिसने बेहोश महिला को प्राथमिक उपचार दिया।

महिला को होश में लाने के बाद लिए फेरे

शादी के दौरान सप्तपदी फेरे लेने से पहले डॉ. प्रिया ने तुरंत भागकर महिला का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिला होश में आ गई। शादी समारोह की भागदौड़ और भूख के कारण उसे चक्कर आ रहा था। डॉ. प्रिया ने उसे तुरंत खाना खाने और आराम करने की सलाह दी। जब बेहोश महिला ठीक हो गई, तब जाकर डॉक्टर प्रिया ने शादी के फेरे लिए। स्टेज पर वधु की ओर से दिए गए प्राथमिक उपचार का वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो गया है और नेटिज़न्स डॉ. प्रिया की तारीफ कर रहे हैं।

(कोल्हापुर से समीर मुजावर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

महिला ने हॉर्न क्या बजाया भड़क गए स्कूटी सवार, पीछा करके कर दिया अटैक, कार भी तोड़ डाली

लोन रिकवरी एजेंट को जिंदा जलाया, बोरे में बांधकर कार में डाला, फिर लगा दी आग; लातूर में रूह कंपा देने वाली वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।