1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Langur Ka Video: अकेले लंगूर को कुत्तों ने घेरकर दबोच लिया, जो हुआ देख नहीं करेंगे यकीन

Langur Ka Video: अकेले लंगूर को कुत्तों ने घेरकर दबोच लिया, जो हुआ देख नहीं करेंगे यकीन

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 25, 2023 04:23 pm IST,  Updated : Feb 25, 2023 04:23 pm IST

कई बार लंगूर कुत्तों पर भारी पड़ जाता है लेकिन कई बार होता है कि अकेले लंगूर को घेरकर कई कुत्ते उसे काटने का प्रयास करते हैं। हमारे पास जो वीडियो हैं उसमें बहुत सारे कुत्ते एक लंगूर को घेरकर भौंक रहे हैं और उसे काटने का प्रयास कर रहे हैं।

Langur Ka Video Langur aur kutte ki ladai dog and langur fight video wild animal attack video omg vi- India TV Hindi
लंगूर और कुत्तों की लड़ाई Image Source : SOURCE/ BIG.CATS.INDIA

Langur Ka Video: जंगल का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल होता रहता है। आम तौर पर रील्स के माध्यम से कई तरह के वीडियो आपके फोन पर आते हैं। इसमें जंगल व जंगली जानवरों का वीडियो खूब पसंद किया जाता है। जंगल में जानवरों का शिकार हो या जानवरों के बीच की लड़ाई लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या हो जब जंगली जानवर शहरों के बीच आ जाएं। आमतौर पर जंगल का सबसे बदमाश जानवर बंदर या लंगूर होता है। लंगूर अगर शहर में आ जाए तो कुत्ते उसे घेर कर भौंकने लगते हैं और लड़ाई करने लगते हैं।

हमारे पास जो वीडियो आया वो वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि लंगूर और कुत्तों की बिल्कुल नहीं बनती है। कई बार लंगूर कुत्तों पर भारी पड़ जाता है लेकिन कई बार होता है कि अकेले लंगूर को घेरकर कई कुत्ते उसे काटने का प्रयास करते हैं। हमारे पास जो वीडियो हैं उसमें बहुत सारे कुत्ते एक लंगूर को घेरकर भौंक रहे हैं और उसे काटने का प्रयास कर रहे हैं। इस वीडियो को एक खिड़की के जरिए किसी ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर big.cats.india नामक पेज से अपलोड किया गया है। 

कुत्तों ने लंगूर पर किया हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लंगूर किसी गली में बैठा हुआ है। तभी वहां कई कुत्ते पहुंच जाते हैं और लंगूर से लड़ाई करने लगते हैं। अकेले लंगूर की जान खतरे में थी। तभी एक शख्स वहां डंडा लेकर पहुंचता है और कुत्तों को भगाने लगता है। बता दें कि अगर शख्स वहां पहुंचकर कुत्तों को नहीं भगाता तो कुत्ते लंगूर को बुरी तरह दबोच सकते थे। लंगूर और कुत्तों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको काफी मजा आएगा।

ये भी पढ़ें- Wild Animal Video: मगरमच्छ से जान छुड़ाकर भागा हिरण, तभी तेंदुआ पड़ गया पीछे, मजेदार है वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।