1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी से सीखो ज्यादा क्रिएटिव बनने पर क्या होता है? Video देखकर आप कभी नहीं करोगे यह गलती

दीदी से सीखो ज्यादा क्रिएटिव बनने पर क्या होता है? Video देखकर आप कभी नहीं करोगे यह गलती

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 24, 2024 11:21 am IST,  Updated : May 24, 2024 11:21 am IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की एक अजीब सा एक्सरसाइज करती हुई नजर आई जिसके तुरंत बाद उसका परिणाम भी नजर आ गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब और अनोखी है। यहां कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्क्रोल करते हुए वैसे तो नॉर्मल वीडियो दिखेंगे मगर बीच-बीच में एक-दो ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। वही वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग या तो मजे लेते हैं या फिर उनसे कुछ सीख लेते हैं। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा, वो दोनों काम एक साथ कर रहा है। वीडियो देखकर लोग मजे ले रहे हैं मगर आप एक जरूरी सीख ले सकते हैं। आइए फिर बिना किसी देरी के आपको वायरल वीडियो के बारे में बता देते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की कहीं से दो लंबे डंडे लेकर आती है। इसके बाद वह उन्हें दो बैग के ऊपर बैलेंस करके रख देती है। फिर वह लड़की उन डंडों के ऊपर अपने पैर रखती है और अपने सिर को डंडे के नीचे ले जाती है। इतना ही करना काफी मुश्किल था कि वह अपने हाथों को भी साथ में डंडे के नीचे ले जाती है और फिर ऊपर की तरफ उठ जाती है। इसके बाद वह अपने हाथों पर चलने का प्रयास करने लगती है जो काफी मुश्किल होता है। लड़की इस दौरान इधर-उधर गिरती हुई नजर आती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई यह सब क्यों करते हैं ऐसा? दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं खुद अपने हाथ पैर तोड़ना। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो गया दीदी के साथ।

ये भी पढ़ें-

Video: कुछ भी करो मगर ऐसा खतरनाक प्रैंक किसी के साथ मत करो, कमजोर दिल वाले का तो बुरा हाल हो जाएगा

दीदी तो बड़ी हेवी ड्राइवर निकली, स्कूटी चलाती सीधे दुकान में घुस गई, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।