1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेंदुए की बैकफ्लिप ने बंदरों के बीच मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तेंदुए की बैकफ्लिप ने बंदरों के बीच मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Feb 23, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 05:37 pm IST

इस वीडियो में बंदर को पकड़ने के लिए तेंदुआ बैक फ्लिप करता है। इसे देखकर सभी चौंक जाते हैं कि क्या तेंदुआ भी ऐसा कर सकता है?

leopard backflip- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

आपने कई बार जंगलों में जानवरों को आपस में लड़ते देखा होगा। उनमें से कुछ फाइट वीडियो तो ऐसे होते हैं कि उन्हें देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। वीडियो देखने के बाद यकीन नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है क्योंकि कई बार कैमरे में ऐसी चीजें रिकॉर्ड हो जाती हैं जिसे देखने के बाद भी भरोसा नहीं होता है। जैसे इस वीडियो में बंदर को पकड़ने के लिए तेंदुआ बैक फ्लिप करता है। इसे देखकर सभी चौंक जाते हैं कि क्या तेंदुआ भी ऐसा कर सकता है?

बंदर और तेंदुए की बैकफ्लिप 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ एक बंदर को पकड़ने के लिए पीछे भाग रहा है। बंदर अपने आप को बचाने के लिए पेड़ से उतरता है और फिर से पेड़ पर चढ़ जाता है। लेकिन बंदर नहीं जानता कि उसकी चाल काम नहीं आने वाली है। बंदर जैसे ही पेड़ के ऊपरी हिस्से में चढ़ता है, तेंदुआ भी पीछे पेड़ पर चढ़ जाता है। अपने बंदर को पकड़ने के लिए तेंदुआ तेजी से बैकफ्लिप करता है। फिर क्या बंदर तेंदुए के कब्जे में आ जाता है। 

ये फ्लिप हीरो मारते हैं
इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर अपलोड किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बंदर को पकड़ने के लिए तेंदुआ ने बैक फ्लिप मारा। वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के फ्लिप का इस्तेमाल फिल्मों में हीरो करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि तेंदुआ बंदर से भी तेज जानवर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।