सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन किसी न किसी वीडियो या फिर फोटो के जरिए हैरान कर ही देता है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे अनोखे और अतरंगी चीजें आती ही रहती है। इंसान अपनी सोच के मुताबिक जहां तक सोच ले, सोशल मीडिया उससे 2 कदम आगे का ही कुछ दिखाता है और इंसान उसे देख निश्चित ही हैरान होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। हर दिन या फिर कुछ दिनों में कोई न कोई हैरान करने वाला पोस्ट दिखा ही होगा। आइए अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फाटक का है। एक शख्स जिसने नीले रंग की शर्ट पहनी है, वो फाटक के एक तरफ खड़े होकर गाड़ियों को पास करवा रहा है। इसके बाद वहां खड़े कुछ दूसरे लोग कुछ नीचे करने के लिए कह रहे हैं। वो शायद फाटक को ही नीचे करने के लिए इशारा कर रहे हैं। इसके बाद वो शख्स जिसने नीले रंग की शर्ट पहनी थी, वो वहां से चलते हुए जाता है और कुछ दूर खड़ी ट्रेन के अंदर चढ़ता है। इसका मतलब लोको पायलट ट्रेन को रोककर वहां से गाड़ियों को क्लियर करवाया ताकी हादसा न हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो में ऊपर लिखा है, 'कितना अच्छा आदमी है, अपनी गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक क्लियर करवा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या टाइम आ गया है, भाई ये तो पहली बार देखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक्सीडेंट के बाद दोस्तों ने किया ऐसा मजाक कि आपको भी आएगी हंसी, देखें Video
स्मार्ट वर्क करना कोई इस भाई से सीखो, वायरल Video देख आप भी तारीफ करने को हो जाएंगे मजबूर