हर दिन सोशल मीडिया पर लोग बहुत सारे वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन सभी वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोग रिएक्ट भी करते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और वहां हर तरह के वीडियो देखते होंगे। सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और यूनिक आ ही जाता है जो लोगों ने देखा नहीं होता है। कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आती है और अपने ऐसे दोस्तों की याद भी आती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी एक्सीडेंट के कारण एक शख्स का दाहिना पैर और हाथ फ्रैक्चर हो गया है। अब उससे उसके कुछ दोस्त मिलने के लिए आते हैं जो आकर उससे हाथ मिलाते हैं मगर उसके तुरंत बाद उसे चिढ़ाने लगते हैं। वो कभी डांस करते हैं तो कभी एक्सरसाइज करने लगते हैं। कभी ऐसे ही हाथ-पैर हिलाते हैं। कुल मिलाकर वो अपने दोस्त को इस बात पर चिढ़ा रहे हैं कि वो अपने दोनों हाथ और दोनों पैर को हिला सकते हैं मगर वो ऐसा नहीं कर सकता है। दोस्तों के इसी मजाक के कारण वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो पर लिखा है, 'नीचपना की भी हद होती है।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandiniigarg21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आदमी सिंपल होते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोस्त ऐसे ही होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप रहना चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्मार्ट वर्क करना कोई इस भाई से सीखो, वायरल Video देख आप भी तारीफ करने को हो जाएंगे मजबूर