हमारे देश में आज भी एक बड़ी आबादी ऐसी जो स्ट्रीट फूड खाना पसंद करती है। वहीं दूसरी आबादी ऐसी है जो किसी बड़े रेस्टोरेंट में ही खाने के लिए जाती है और दोनों के बीच में इसी बात को लेकर बहस होता है कि कौन सा खाना ज्यादा अच्छा है। कुछ लोग स्ट्रीट फूड को बेस्ट बताते हैं तो कुछ रेस्टोरेंट के खाने को अच्छा बताते हैं। खैरा फूड कहीं का भी अच्छा हो, स्ट्रीट फूड एक मामले में पीछे रह जाता है और वो मामला सफाई का होता है। कई बार सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे हैं जिसमें नजर आता है कि किस तरह से गंदगी में कुछ लोग खाने की चीजें बनाते हैं और यही वो कारण है कि कुछ लोग इंडिया के फूड का मजाक भी उड़ाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पराठा बना रहा है। वो पराठा वैसा नहीं जो आपके और हमारे घर में बनता है। वो गोल सा और बहुत बड़ा सा पराठा बना रहा है। उस पराठे के आगे तो दो-दो रुमाल भी छोटे पड़ जाएंगे। वीडियो में दिखता है कि वो अपने पसीने से भर हाथ पर उस पराठे को रखे हुए और भी बड़ा करता है। इस दौरान उसके हाथ के पसीने तो लग ही रहे हैं और साथ में किटाणु और हाथ के बाल भी उसी में लग रहे होंगे। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ByRakeshSimha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पसीना पराठा: ये उन कई कारणों में से एक है कि आपको घर पर ही खाना क्यों खाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक बंदे ने तंज कसते हुए लिखा- भाई लेकिन वो बैक्टिरिया तो तेल में फ्राई होकर मर गए होंगे न। दूसरे यूजर ने लिखा- उसको पसीना नहीं हाथ का तेल बोलते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं इसे बीमारी पराठा कहूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- शर्ट उतार कर बनाएगा तो स्वाद और बढ़ जाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत को लेकर अमेरिकी इन्फ्लुएंलर ने किया विवादित पोस्ट, देखते ही लोगों ने उसे बताई उसकी औकात
पति के हाथ में दिखा ऐसा जीव कि पत्नी के उड़े होश, फिर जो हुआ उसे देख लोगों को आई हंसी