1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: एक झटके में लड़के ने बदल लिया अपना लुक, मेकअप देख लोग बोले- भगवान की शक्तियों का हो रहा है गलत इस्तेमाल

Video: एक झटके में लड़के ने बदल लिया अपना लुक, मेकअप देख लोग बोले- भगवान की शक्तियों का हो रहा है गलत इस्तेमाल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 16, 2023 05:05 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 05:05 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन कर अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया है। साड़ी में लड़का खूबसूरत लड़कियों को भी मात दे रहा है।

दोनों फ्रेम में एक ही लड़का है।- India TV Hindi
दोनों फ्रेम में एक ही लड़का है। Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ लड़कियां सुंदर दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। मेकअप के बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा करते हुए लड़कों को देखा है। नहीं न, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में लड़का अपने लुक को ऐसा बदलता है कि उसमें और किसी लड़की में अंतर कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।

मेकअप के बाद लड़का बन गया लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के ने मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन का एक नमूना दिखाया है। वीडियो में मेकअप करने के बाद पूरी तरह से लड़की लगने लगता है। लड़का वह साड़ी पहने हुए नजर आ रहा है और उसने खूबसूरती के मामले में तो लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस वीडियो को देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये वही लड़का है जो कुछ समय पहले तक रियल लड़का लग रहा था और एक झटके में उसने अपना लुक ऐसा बदला कि अब वह खूबसूरत लड़की की तरह दिख रहा है।

लड़के के इस टैलेंट की लोगों ने की जमकर तारीफ

लड़के के इस मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद लोग उसकी जमकर तारीप कर रहे हैं। वहीं, वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को लड़के ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 10 लाख लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोगों ने इसे देखा है। एक तरफ लोग वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे तो कुछ लोग लड़के को ट्रोल करते हुए उसे काफी बुरा-भला बोल रहे हैं।  

वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम रियान है और वह एक मेकअप आर्टिस्ट है। रियान अपने इंस्टाग्राम पेज पर मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन के कई वीडियो और फोटोज़ शेयर करते रहते हैं।  

ये भी पढ़ें:

Video: टीवी पर चल रहा था ऐसा सीन, मां के आते ही घबराई बेटी ने कर दिया ये कारनामा

Year Ender 2023: प्यार, वार और अश्लीलता का अड्डा बना Delhi Metro, ये रहे 2023 के Top 10 वायरल Videos

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।