Delhi Metro की चेतावनी के बाद भी लोग नहीं माने और उन्होंने मेट्रो के अंदर बेशर्मी की सारी हदों को पार कर दी। मेट्रो के अंदर लोग किस, रोमांस, मारपीट, भजन-कीर्तन, डांस और अश्लील हरकतें करते हुए नजर आए। दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज़ काफी विवादों में भी रहें लेकिन उससे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। लोग वही अपने पुराने ढर्रे पर चलते रहे। एक नजर आप भी उन लोगों के हरकतों पर डालिए जो इस साल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे।
दिल्ली मेट्रो का यह वायरल वीडियो जिसने पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। वीडियो में एक लड़की Bra और छोटी स्कर्ट पहनकर दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस लड़की का नाम दिल्ली मेट्रो की ‘उर्फ़ी जावेद’ रख दिया गया।

इस साल दिल्ली मेट्रो का सबसे गंदा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद ये मान लिया कि अब दिल्ली मेट्रो सफर करने के लायक नहीं है। ये वीडियो इतना गंदा है कि हम इसे अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं कर सकते। वीडियो में एक लड़का दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर मास्टरबेट (हस्तमैथुन) करते हुए नजर आ रहा था।

इस वीडियो को भी हम अपने वेबसाइट पर पब्लिश नहीं कर सकते। वीडियो इतना गंदा है कि इसे देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि दिल्ली मेट्रो में आप सफर बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं। वीडियो में एक कपल को दिल्ली मेट्रो में ओरल सेक्स करते हुए देखा जा सकता है। ये कपल ट्रेन के कोच में ओरल सेक्स करते हुए पाए गए थे जिसके बाद किसी ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें एक कपल बहुत ही घिनौनी हरकत करते हुए नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड एक बोतल से अपनी गर्लफ्रेंड को कोल्ड्रिंक पिलाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद गर्लफ्रेंड अपने मुंह से पिचकारी मारकर कोल्ड्रिंक को बॉयफ्रेंड के मुंह में डालती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कपल को खूब ट्रोल किया।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना था कि जिस चीज की कमी थी वह भी इन्होंने पूरी कर दी। वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रो के कोच में पेशाब करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, उसकी इस हरकत पर जब किसी ने टोका तो शर्म करने के बजाय वह बोतल में टॉयलेट करता रहा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की भी खूब चर्चा हुई।
सीट के लिए दिल्ली मेट्रो में मारपीट का वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। उनमे से एक ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस वीडियो में एक महिला और एक पुरुष के बीच सीट को लेकर विवाद हो रहा था। तभी महिला ने परुष को जोरदार तमाचा उसके मुंह पर जड़ दिया।
अश्लील वीडियो के अलावा कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आएं जिसमें लोग मेट्रो में भक्ति भाव में दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक महिला मंडली जो कोच में घेरा बनाकर ताली बजाते हुए 'कीर्तन' करते हुए दिख रही है। भजन मंडली की ये महिलाएं कीर्तन के रस में रंगे हुए नजर आईं।
दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए। इस इमोशनल वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखों से भी पानी आ जाएगा। वीडियो में एक नेत्रहीन कपल जो अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहा है। इसे देखकर लोग भावुक हो गए। जिंदगी की तमाम परेशानियों के बाद भी ये परिवार खुशी से झूमता हुआ नजर आया। जिस कपल के पास देखने के लिए नजरें नहीं थी उसके पास दुनिया को देखने के लिए उनके बच्चों की आंखें थी जो बहुत प्यारे थे।
सोशल मीडिया पर आप अक्सर देखेंगे कि दिल्ली मेट्रो में लोग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में भी एक कपल यही हरकत करते हुए नजर आया। वायरल वीडियो में कपल रोमांस कर रहा था और वह एक दूसरे को kiss भी कर रहे थे। वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कई लोगों ने इस कपल को जमकर सुनाया।
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर मारपीट होना अब आम बात हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दो लोगों के बीच बॉक्सिंग मैच देखने को मिला। वीडियो में सीट को लेकर दो लोग आपस में लड़ते हुए नजर आएं। दोनों ने एक दूसरे पर मुक्के की बरसात कर दी। वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे रोज-रोज का ड्रामा बताने लगे।
ये भी पढ़ें:
संपादक की पसंद