1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कपल ने अपनी नौकरानी को गिफ्ट किया Iphone, Video देख लोगों का मुंह रह गया खुला का खुला

कपल ने अपनी नौकरानी को गिफ्ट किया Iphone, Video देख लोगों का मुंह रह गया खुला का खुला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 11, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 02:53 pm IST

एक कपल ने अपने घर की नौकरानियों को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे जानने के बाद सभी सोचेंगे कि काश मेरे मालिक भी ऐसे ही हो जाएं।

Iphone मिलते ही खुशी से रो पड़ी नौकरानी- India TV Hindi
Iphone मिलते ही खुशी से रो पड़ी नौकरानी Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर पर लोग अपने घर में काम करने वाले नौकर और नौकरानियों को ज्यादा से ज्यादा क्या देते हैं? मिठाई, खाना, फल-फूल, कपड़ा या फिर कुछ अधिक पैसे। लेकिन एक कपल ने अपने नौकरानी को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया कि उसके बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया। जी हां, मलेशिया के एक कपल ने अपने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों को गिफ्ट में iPhone दे डाला। मालिक का अपने ऊपर इतना परोपकार देख दोनों नौकरानियों की आंखों में आंसू आ गए। 

iPhone मिलते ही आंखों में आ गए आंसू

दरअसल, मलेशिया के रहने वाले कपल, जेफ लिओंग और उनकी पत्नी इंथिरा कलंजियम अपना जेफ एंड इंथिरा नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके चैनल को करीब 12 लाख लोग फॉलो करते हैं। कपल ने अपने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों से खुश होकर उन्हें आईफोन गिफ्ट किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने youtube चैनल पर भी शेयर किया। वीडियो को 21 सितंबर को पोस्ट किया गया था। जहां कपल अपने नौकरानियों को गिफ्ट करने के लिए iPhone लेकर पहुंचे। उन्हें बिना कुछ बताए कपल ने उन दोनों के हाथ में अपने बच्चे से बोलकर Iphone रखवा दिया। जब नौकरानियो के हाथ में iPhone आया तो वे इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहीं थी।  

लोगों को पसंद आया ये वीडियो

इन दोनों नौकरानियों का नाम श्री और नेनेंग है। जिन्हें दो साल पहले कपल ने अपने यहां काम पर रखा था। घर के काम से लेकर, खाना पकाना और छोटे बच्चों की देखभाल करना, इन सारे कामों को इन नौकरानियों ने बहुत ही अच्छे से किया। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दोनों नौकरानियां आईफोन मिलने की खुशी में चिल्ला रही हैं और रोते हुए कह रही हैं कि “यह अविश्वसनीय है! मैडम और सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं जवाब में कपल ने कहा कि “अब आप सिर्फ घरेलू सहायक नहीं रह गये हैं, आप हमारे परिवार का हिस्सा बन गये हैं।” वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube पर शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट कर कपल के इस नेक काम की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

शख्स की पैंट में घुसा सांप, ऐसे निकाला गया बाहर, Video देखने के बाद लोगों का एक ही सवाल - अंदर पहुंचा कैसे

रेस्टोरेंट खाने पहुंचा परिवार तो कुकर में परोसा गया चिकन, वायरल हुआ मां-बेटे का रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।