1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक साथ पैदा हुए 9 बच्चों का दूसरा जन्मदिन मनाया गया, देखिए 2 साल बाद अब कैसी है इनकी हालत

एक साथ पैदा हुए 9 बच्चों का दूसरा जन्मदिन मनाया गया, देखिए 2 साल बाद अब कैसी है इनकी हालत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 11, 2023 03:30 pm IST,  Updated : May 11, 2023 03:30 pm IST

4 मई 2021 को माली की एक महिला हलीमा सिसे ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। इस साल इन बच्चों का दूसरा जन्मदिन मनाया गया।

एक साथ पैदा हुए 9 बच्चों के माता-पिता हलिमा सीसे और अब्देलकादर अर्बी  - India TV Hindi
एक साथ पैदा हुए 9 बच्चों के माता-पिता हलिमा सीसे और अब्देलकादर अर्बी Image Source : INSTAGRAM

4 मई के दिन दो साल पहले माली की एक महिला हलीमा सीसे ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। आज हलिमा सीसे और उनके पति अब्देलकादर अर्बी अपने बच्चों का दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं। दो साल बाद ये बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी मां हलीमा सीसे की सेहत भी अच्छी है। ये बच्चे अब अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और चल फिर भी रहे हैं। बच्चों के माता-पिता भी खुश हैं। उनका कहना है कि जब भी वे इन बच्चों को एक कतार में देखते हैं तो वह सब कुछ भूल जाते हैं। उन्हें बढ़ता हुआ देख दोनों को काफी खुशी महसूस होता है।

साथ में पैदा होने वाले 9 बच्चों का बर्थडे मनाया गया

हलीमा सीसे ने एक साथ 9 बच्चों को मोरक्कों के अस्पताल में जन्म दिया था। माली की सरकार ने उनकी खास देखभाल के लिए मोरक्को भेजने का इंतजाम किया था। इन बच्चों को 19 महीने तक देखभाल के लिए मोरक्को के उसी क्लिनिक में रखा गया था। इस साल वह अपने घर लौट आए हैं। इस बार इन बच्चों के बर्थडे पर उनके माता-पिता ने 'मिरेकल' थीम पर एक पार्टी रखी थी। पिछले साल बच्चों का बर्थडे क्लिनिक में ही सेलिब्रेट किया गया था। हलीमा ने बताया कि "मैं अब माली में हूं और मेरे परिवार के लोग इन बच्चों को पालने में मेरा सहयोग करते हैं।" 

हलीमा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

9 बच्चों में 5 लड़कियां हैं और 4 लड़के हैं। जन्म के समय ये बच्चे प्रीमैच्योर थे। हलीमा ने इन बच्चों को प्रेग्नेंसी के 30 हफ्ते बाद ही जन्म दे दिया था। ऐसी स्थिति में लगभग सभी बच्चों का जन्म समय से पहले ही हो जाता है। एक साथ जीवित 9 बच्चों को जन्म देने के लिए हलीमा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इससे पहले साल 2009 में ये खिताब अमेरिका की नाद्या सुलेमान के नाम था। जिसने एक साथ 8 बच्चों को जन्म दिया था। नाद्या सुलेमान को "ऑक्टोमॉम" के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:

इरफान पठान ने शेयर की इंडिया अंडर-19 टीम की एक दशक पुरानी तस्वीर, क्या आप उन्हें पहचान पाएंगे

शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, Disney की मूवीज में कुछ ऐसे दिखेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।