राजस्थान के रहने वाले जैरी चौधरी साइकिल से कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अलग पहचान है। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फिलहाल इस वक्त वह साइकिल से भारत से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर तय कर रहे हैं। वह अपने इस रोमांचक सफर के अपडेट्स अपने फॉलोअर्स और इंटरनेट यूजर्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने सफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Related Stories
जैरी ने वीडियो किया शेयर
यह वीडियो भारत से ऑस्ट्रेलिया के सफर के दौरान का है जब वह विएतनाम पहुंचने वाले है और वह एक पुल पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वह इस पुल के बारे में बता रहे हैं। वह बताते हैं कि पुल के नीचे विशाल ‘मेकोंग’ नदी बह रही है। वह बताते हैं कि ‘मेकोंग’ नदी दुनिया की महान नदियों में से एक है। ये चीन, म्यांमार, थाईलैंड, लाओ पीडीआर, कंबोडिया और वियतनाम से होकर बहती है। जैरी के इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट की तो बाढ़ ही आ गई है।
लोग मंगलमय यात्रा के लिए दे रहे शुभकामनाएं
कई लोगों ने उनके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कई लोगों ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें बहुत बहादुर बताया। बता दें कि जैरी अपनी यात्रा में जिन देशों से होकर गुजरते हैं उनकी संस्कृतियों और प्राकृतिक सुंदरता के बारे में लोगों को जरूर बताते हैं। जैरी चौधरी साइकिल से 5 देशों के सफर पर निकले हैं। इस सफर से वह लोगों को फिट रहने और पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। इससे पहले वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर साइकिल से तय कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:
ये हैं Elon Musk की मां, आज भी दिखती है बेहद खूबसूरत, 75 की उम्र में कर रहीं मॉडलिंग
करेले, भंडी से लेकर बैंगन तक, पूरी जिंदगी जिन्हें हम समझते रहे सब्जी वह असल में फल हैं