1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना किसी ब्रोकर के शख्स को मिला शानदार घर, तस्वीरें देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रही पब्लिक

बिना किसी ब्रोकर के शख्स को मिला शानदार घर, तस्वीरें देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रही पब्लिक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 22, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 01:03 pm IST

बेंगलुरु में एक शख्स को बिना किसी ब्रोकरेज के इतना शानदार अपार्टमेंट मिल गया कि लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि यह फ्लैट बिना किसी ब्रोकरेज के मिला है। दरअसल, शख्स ने अपने फ्लैट की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

चैतन्य का नया अपार्टमेंट- India TV Hindi
चैतन्य का नया अपार्टमेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

बेंगलुरु में अच्छे बजट में रहने लायक घर ढूंढना कोई छोटी बात नहीं है। आपको अगर घर या फ्लैट खोजना है तो यह काम बिना किसी ब्रोकर के कोई नहीं कर सकता। बेंगलुरु में ब्रोकरेज दिए बिना घर मिलना संभव ही नहीं है। फिर भी अगर आपसे कोई यह कहे कि उसने बेंगलुरु में खुद से एक शानदार फ्लैट ढूंढ लिया है तो जाहिर सी बात है कि आप उसकी बातों का यकीन नहीं करेंगे। लेकिन इस असंभव से काम को संभव कर दिखाया है एक शख्स ने, जिसने बेंगलुरु के अंदर इतना शानदार फ्लैट बिना किसी ब्रोकर के ढूंढ लिया कि लोग उसकी बातों का यकीन ही नहीं कर रहे हैं।

शख्स को बेंगलुरु में बिना किसी ब्रोकरेज के मिला शानदार फ्लैट

शख्स का नाम चैतन्य है, जिसने अपने नए फ्लैट की कुछ तस्वीरों को सोशल साइट X पर पोस्ट किया है। चैतन्य ने अपने इस नए अपार्टमेंट की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें यह फ्लैट बिना किसी ब्रोकरेज के मिला है। जब उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फ्लैट की शानदार तस्वीरें देख लोग उनकी बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि बेंगलुरु जैसे शहर में चैतन्य को इतना शानदार अपार्टमेंट मिल सकता है। 

अपार्टमेंट की तस्वीरें देख फटी रह गई लोगों की आंखें

चैतन्य ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, "बेंगलुरु आ गया और असंभव को संभव कर दिखाया - ब्रोकरेज का भुगतान किए बिना एक प्यारा सा अपार्टमेंट ले लिया। " उनकी यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई। उनके नए घर की सुंदरता देख लोग इस बात पर बिल्कुल यकीन नहीं कर रहे कि उन्हें यह अपार्टमेंट बिना किसी ब्रोकरेज के मिला हो। लोग चैतन्य के इस पोस्ट पर अपनी हैरानी जताते हुए कमेंट करने लगे। जहां एक यूजर ने चैतन्य की इस पोस्ट पर लिखा- आपको इतना अच्छा अपार्टमेंट कैसे मिल गया। मुझे तो मेरा ब्रोकर 60000 रुपए में भी हरे और गुलाबी रंग से पोते हुए दीवारों वाले घर दिखाते रहता है। दूसरे ने लिखा- वास्तव में अच्छे घर आमतौर पर ब्रोकर्स के नेटवर्क से बाहर होते हैं। जो पर्सनल कॉनेटैक्ट के जरिए ही मिलते हैं। ये वाकई बहुत बढ़िया जगह है। 

ये भी पढ़ें:

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

इस इंडियन ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत इतनी कि इस दाम में बड़े-बड़े बंगले आ जाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।