1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पारा ग्लाइडिंग के दौरान शख्स नीचे गिरा, Video देख लोग बोले- आसमान से गिरा, खजूर पर अटका

पारा ग्लाइडिंग के दौरान शख्स नीचे गिरा, Video देख लोग बोले- आसमान से गिरा, खजूर पर अटका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 20, 2023 06:40 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 06:40 pm IST

सोशल मीडिया पर एक एडवेंचर्स स्पोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ग्लाइडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो जाता है।

ग्लाइडिंग के दौरान पेड़ पर गिरा युवक।- India TV Hindi
ग्लाइडिंग के दौरान पेड़ पर गिरा युवक। Image Source : TWITTER

युवाओं के बीच आजकल एडवेंचर्स स्पोर्ट का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। लोग हिल स्टेशन या समुद्र की ओर घूमने जाते है तो वह एक बार कोई भी एडवेंचर स्पोर्ट जरूर करने की सोचते हैं। ऐसे में कई लोग हादसों का शिकार भी होते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक शख्स एडवेंचर्स स्पोर्ट के लिए पारा ग्लाइडिंग करता है। जब वह आसमान में उड़ रहा होता है तभी अचानक से वह पेड़ से टरा कर गिर जाता है और हादसे का शिकार होकर गिर जाता है।  

पहाड़ से लगाया छलांग, कुछ देर बाद ही नीचे गिरा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक पारा ग्लाइडिंग पर हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाता है। जैसे ही शख्स पहाड़ की चोटी से ग्लाइडर लेकर नीचे उतरता है वह सीधे खजूर के एक पेड़ से टकरा जाता है। गनीमत रही कि शख्स खाईं में गिरने की बजाय पेड़ से थोड़ी ही नीचे जमीन पर गिरता है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल जाता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

यूजर्स जमकर शेयर कर रहे ये वीडियो

वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और स्टंट करने वाले शख्स के खूब मजे ले रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि हिल स्टेशन जाकर ऐसे खेल में हाथ बिल्कुल नहीं आजमाना चाहिए जो आपने कभी खेला ही न हो। एक यूजर ने कहा- बंदा आसमान से गिरा और सीधे खजूर पर अटका। फिलहाल इस वीडियो को शेयर कर लोग अपने दोस्तों को टैग कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @1000waystod1e नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 9 लाख लोगों ने देखा और 7 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

नारियल के अंदर पानी कहां से आता है? बड़े-बड़े ज्ञानी भी नहीं जानते होंगे ये बात

Optical Illusion: बाज की तरह तेज नजर रखने वाले भी नहीं ढूंढ पाए तस्वीर में छुपी हुई मछली, क्या आप कर पाएंगे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।