1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर महिला का अश्लील फोटो और वीडियो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर महिला का अश्लील फोटो और वीडियो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 28, 2023 10:52 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 10:52 pm IST

आरोपी ने फेसबुक पर पीड़िता के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उसमें उसकी अश्लील फोटो और अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल रहा था।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।- India TV Hindi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

नोएडा पुलिस ने एक शादीशुदा महिला के फोटो को एडिट कर उसकी फोटो और वीडियो अश्लील बनाकर फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर डालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला का नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने अभियुक्त शिव कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि एक अज्ञात अभियुक्त फेसबुक पर पीड़िता के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उसमें उसकी अश्लील फोटो और अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल रहा है। 

फेसबुक पर फोटे और वीडियो के साथ महिला का नंबर भी डाल दिया

पीड़िता ने पुलिस को यह भी शिकायत दी थी कि इसके साथ-साथ वह पीड़िता का फोन नंबर भी सोशल मीडिया पर डाल कर उसे वायरल कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता को कई अश्लील फोन भी आ रहे हैं। साथ ही साथ वह व्यक्ति अनजान नंबर से पीड़िता को धमकी भी दे रहा है और ब्लैकमेल भी कर रहा है। तहरीर के आधार पर थाना सैक्टर 49 नोएडा ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सभी आरोप सही मिले और उसने शिव कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

पहले हॉर्ट अटैक फिर कोमा, बचने का 0.1% चांस, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही लगी करोड़ों की लॉटरी, ये है दुनिया का सबसे लकी इंसान

दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो शेयर कर लोगों कर दिया सरप्राइज, देख लोग बोले- 'क्या आपकी रात ऐसे कटी'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।