1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: कपड़े की दुकान में चोरी करने आए थे चोर, दुकानदार ने तिकड़मबाजी लगाकर चोरों को अपनी जाल में फंसाया

VIDEO: कपड़े की दुकान में चोरी करने आए थे चोर, दुकानदार ने तिकड़मबाजी लगाकर चोरों को अपनी जाल में फंसाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 13, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 01:33 pm IST

एक कपड़े की दुकान में दो चोर घुस आए लेकिन दुकानदार को जैसे ही यह पता चला कि उसकी दुकान में चोर घुस आए हैं, उसने तिकड़मबाजी लगाकर चोरों को अपनी जाल में फंसा लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दुकान में फंसे चोर- India TV Hindi
दुकान में फंसे चोर Image Source : SOCIAL MEDIA

चोरी की कई घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं। कई मामलों में चोर अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं तो कई मामलों में चोर पकड़े भी जाते हैं। हाल में ऐसी ही एक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुकानदार की सूझबूझ से चोरी नाकामयाब हो जाती है और चोर पकड़े भी जाते हैं। 

चोरी करने आए थे लेकिन फंस गए चोर

चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दौड़ते हुए अपनी दुकान से निकलता है और जब तक कि कोई कुछ समझ पाता तब तक वह दुकान की शटर को नीचे गिरा देता है। पीछे से दो चोर भागे-भागे आते हैं और बाहर निकलने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन अब वह दुकान की शटर में फंस चुके होते हैं। एक चोर के हाथ में कई सारे कपड़े होते हैं जिसे वह तुरंत फेंक देता है। दोनों चोर शटर उठाने में लग जाते हैं। जब शटर नहीं उठता तो वह ऊपर चढ़कर झांकते हैं, ताकि भागने का कोई रास्ता मिल सके। लास्ट में वे खुद ही समझ जाते हैं कि अब वे बचकर नहीं भाग सकते। आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार शटर उठाता है और दुकान के अंदर एक पुलिस वाला गन लिए घुसता है। वीडियो को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चोर अब तो पक्का पकड़े गए होंगे।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं लोग

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @realwajidkhan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख 26 हजार व्यूज मिल चुके हैं, वहीं, 2 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- प्रजेंस ऑफ माइंड इसे कहते हैं। दूसरे ने लिखा है- दुकानदार का तो बहुत ही तेज दिमाग है भाई। तीसरे ने लिखा है- ये वीडियो काफी मजेदार है। 

ये भी पढ़ें:

आज तक नहीं देखा होगा इतना बड़ा मगरमच्छ, Video देख लोगों के उड़े होश

ट्रेन से टकराया हाथी, लड़खड़ाते हुए पटरी पर ही चारों खाने हुआ चित्त, वायरल हो रहा दिल को झकझोर देने वाला यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।