1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चलती कार की छत पर बैठकर शख्स दिखा रहा था स्टंट, पुलिस ने सजा की जगह दिया ये इनाम

Video: चलती कार की छत पर बैठकर शख्स दिखा रहा था स्टंट, पुलिस ने सजा की जगह दिया ये इनाम

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 17, 2024 07:02 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 07:02 pm IST

एक चलती हुई कार की छत पर एक लड़का स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लड़के के ऊपर कार्रवाई की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को एक खास संदेश दिया।

स्टंट दिखा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
स्टंट दिखा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Image Source : SOCIAL MEDIA

स्टंट करने के चक्कर में कई लोग अपनी जान से हाथ गंवा बैठते हैं। फिर भी स्टंटबाजों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आए दिन किसी ना किसी इंसान का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए आपको मिल जाएगा। हाल में ऐसा ही एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कार की छत पर बैठकर स्टंट दिखा रहा है। लेकिन शख्स को ये स्टंट दिखाना बहुत ही भारी पड़ गया। ये घटना पुणे की बताई जा रही है। जहां शख्स को पुलिस ने स्टंट दिखाने को लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शख्स को स्टंट के बदले दिया ये इनाम

शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और साथ में एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें  एक लड़का चलती कार की छत पर बैठा था और उसके बाद एक तस्वीर भी शेयर की गई जिसमें ये दिख रहा है कि स्टंट करने के बाद लड़के को क्या परिणाम भुगतना पड़ा। पुणे पुलिस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- पुणे से लगभग 15 किमी दूर पिंपरी-चिंचवड़ में एक सड़क पर स्टंट करते हुए दो लोग मिले। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 और 336 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 119 और 177 के तहत मामला दर्ज करके उन्हें "पुरस्कार" दिया गया। स्टंट में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

लोगों ने पुलिस के काम की तारीफ की

पोस्ट में पुलिस ने बताया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और सार्वजनिक स्थान ऐसे स्टंटबाजी के लिए नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए लागू कानूनों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस वायरल पोस्ट को 37 हजार लोगों ने देखा और कई लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- "बहुत बढ़िया। कृपया सनरूफ के पास खड़े न होने के बारे में भी जागरूकता बढ़ाएं। कई लोगों को खासकर माता-पिता जो अपने बच्चों को चलती कारों में इसका आनंद लेने देते हैं, उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह कितना खतरनाक हो सकता है।" दूसरे ने कहा- जो लोग BMW और Audi जैसी कारें चलाते हैं वह ये सोच लेते हैं कि सड़क उनकी ही है और उनकी जो मर्जी होगी वह करेंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाया ही जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

दीवार पार कर दूसरी तरफ चला गया शख्स, जादू है या कुछ और Video में खुद देख लें

Khan Sir तो है ही, लेकिन ये टीचर्स भी अपनी अनोखी टीचिंग के बदौलत YouTube पर करते हैं राज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।