1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोहे की सीढ़ी खींच रहा था शख्स, अचानक छत पर खड़े ही खड़े बन गया राख, Video देख लोगों ने कहा- ऐसी मौत किसी को न मिले

लोहे की सीढ़ी खींच रहा था शख्स, अचानक छत पर खड़े ही खड़े बन गया राख, Video देख लोगों ने कहा- ऐसी मौत किसी को न मिले

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 16, 2024 12:42 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 12:42 pm IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स की दर्दनाक मौत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसकी जिस तरीके से मौत हुई, वह देख आप भी कहेंगे कि भगवान ऐसी मौत किसी को न देना।

आग में पूरी तरह से झुलस गया शख्स- India TV Hindi
आग में पूरी तरह से झुलस गया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

मौत कब, किसे और किस हालात में आ जाए, यह किसी को नहीं पता। कई लोगों की मौत चलते-फिरते हो जाती है तो कई लोगों की मौत बहुत ही दर्दनाक होती है। ऐसे ही एक इंसान की दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स की बस एक छोटी सी लापरवाही उसकी मौत का कारण बनती है। 

देखते ही देखते जलकर खाक हो गया शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने घर की छत पर खड़े होकर एक लोहे की सीढ़ी को नीचे से ऊपर की तरफ खींच रहा है। जैसे ही शख्स सीढ़ी को पूरी तरह से छत पर खींच लेता है और उसे ऊपर की तरफ उटाकर चलने लगता है वैसे ही लोहे की सीढ़ी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा जाती है। तार से सीढ़ी के टच होते ही शख्स बुरी तरह से करंट के आगोश में आ जाता है और पलक झपकते ही उसके शरीर में आग लग जाता है। देखते ही देखते शख्स पूरी तरह से झुलस कर सीढ़ी समेत नीचे गिर जाता है। शख्स को लापरवाही से सीढ़ी को ऊपर खींचना इतना भारी पड़ता है कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

वीडियो देख लोगों के प्राण ही सूख गए 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसे 5 मिलियन लोगों ने देखा और 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 1400 लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भगवान ऐसी मौत किसी को न दे। दूसरे ने लिखा- भाई AI का जमाना आ गया है अब कोई भी वीडियो विश्वास करने लायक नहीं है। तीसरे ने लिखा- ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

"बिना हाथ लगाए बर्तन कैसे धोए...", महिला ने Google से पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, सुनकर लोगों ने पकड़ लिया माथा

दुनिया का ऐसा शहर जहां पूरी तरह से बैन है Non Veg

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।