1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये इंडियावाले अंग्रेजों से कुछ भी करवा सकते हैं, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

ये इंडियावाले अंग्रेजों से कुछ भी करवा सकते हैं, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 16, 2024 11:27 am IST,  Updated : Apr 16, 2024 11:29 am IST

सोशल मीडिया पर किसी मार्केट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां लोग सामान बेच रहे हैं। वहां घूमने के लिए एक अंग्रेज पहुंचा। इसके बाद जो हुआ उसका आपको जरा भी अंदाजा नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। विदेश से आने वाले लोग भारत के ऐतिहासिक इमारतों के अलावा लोकल मार्केट और लोकल प्लेस पर भी घूमने के लिए जाते हैं। इसी तरह एक विदेशी किसी लोकल मार्केट में घूमने के लिए निकला जहां उसने लोगों को सामान बेचते हुए देखा। शख्स एक दुकान के पास पहुंचा जो जोर-जोर से चिल्लाकर अपने दुकान पर लोगों को बुला रहा था। अंग्रेज उस दुकान के पास पहुंचा तो दुकानवाले ने उसे अपने पास बुला लिया। इसके बाद उसने उस अंग्रेज से वह काम करवाया जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

अंग्रेज को ये किस काम पर लगा दिया!

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो डांस के होते हैं तो कुछ वीडियो में लोग लड़ते हुए नजर आते हैं। मगर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद अपनी हंसी को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि अंग्रेज को एक दुकान पर जाता है जो काफी जोर से बोलकर सामान बेच रहा होता है। अंग्रेज को देखने के बाद वह उसे अपने पास बुला लेता है और 150 में दो कहकर लोगों को बुलाने लगता है। यह देखते ही अंग्रेज भी दोहराता है और '150-150' कहने लगता है। मगर दुकानवाला थोड़ी ही देर में उसे पूरा सिखा देता है। और फिर अंग्रेज अपने हाथ में कपड़े लेकर '150 में दो, 150 में दो' चिल्लाने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गुजराती कुछ भी कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- गुजराती आदमी धंधा कर भी लेता और करवा भी लेता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा गुजरात में ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

इस हाथी का टैलेंट उड़ा देगा आप सभी के होश, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

धोनी के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए आनंद महिंद्रा, "माही" नाम में बताई ये खासियत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।