1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस हाथी का टैलेंट उड़ा देगा आप सभी के होश, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस हाथी का टैलेंट उड़ा देगा आप सभी के होश, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 15, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 06:45 pm IST

हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पेंटिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया है।

हाथी ने बनाई पेंटिंग- India TV Hindi
हाथी ने बनाई पेंटिंग Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कहा जाता है कि हाथी काफी समझदार जानवर होता है। हाथी हम इंसानों की तरह ही सोचता और महसूस भी करता है। इतना ही नहीं हाथी को अगर कुछ सिखाया जाए तो वह काफी जल्दी सीख भी लेता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप भी इन बातों पर यकीन करने लगेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

हाथी ने बनाई पेंटिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक हाथी के आगे स्टैंड पर पेपर लगाकर रख दिया गया है। इसके अलावा उसके सुंड में ब्रश को पकड़ाया गया है। इसके बाद हाथी उस पेपर पर पेंटिंग करना शुरू करता है और कुछ ही समय में हाथी पेपर पर पेंटिंग बना देता है। हाथी की पेंटिंग में पहाड़, नदी, आसमान तीनों ही नजर आते हैं। हाथी ने जितनी बखूबी से पेंटिंग बनाई, उसे देखने के बाद आप भी हाथी की तारीफ करने लगेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह(हाथी) हम लोगों से ज्यादा टैलेंटेड है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दूसरों का तो पता नहीं, मुझसे तो बहुत ज्यादा टैलेंटेड है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने जो देखा उसपर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- बच्चा हो या हाथी, यह ड्रॉइंग फिक्स है।

ये भी पढ़ें-

धोनी के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए आनंद महिंद्रा, "माही" नाम में बताई ये खासियत

आप में से किसी ने भी नहीं देखा होगा ऐसा वेडिंग फोटो शूट, Video देखकर लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।