1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ में ब्रश लिए सेब को लाल कलर करता दिखा शख्स, वायरल Video देख भड़के यूजर्स

हाथ में ब्रश लिए सेब को लाल कलर करता दिखा शख्स, वायरल Video देख भड़के यूजर्स

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 06, 2024 11:50 am IST,  Updated : Jul 06, 2024 11:50 am IST

सेब बेचने वाले एक दुकानदार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दुकानदार हाथ में ब्रश लिए सेबों को लाल कलर कर उन्हें रखते हुए नजर आ रहा है।

सेबों को रंगते दिखा शख्स- India TV Hindi
सेबों को रंगते दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

बीमारियों को दूर भगाने के लिए डॉक्टर अक्सर फल खाने की सलाह देते हैं। लेकिन आज कल तो फल खाने के बाद हम और भी बीमारियों को निमंत्रण देते हैं। हर चीज में मिलावट होने लगी है। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे कुछ भी शुद्ध नहीं बचा। अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक शख्स अपनी दुकान पर रखे सेबों को लाल दिखाने के लिए उन्हें लाल कलर करके रखते जा रहा है। ताकि उसकी बिक्री बढ़ सके। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सेब को लाल कलर करते दिखा दुकानदार

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक बर्तन में लाल रंग लेकर बैठा हुआ है। उसके हाथों में ब्रश है। जिससे वह फीके सेब को लाल कलर से रंग रहा है। सेब को रंगते ही उसका हुलिया पूरी तरह से बदल जाता है। यह बिल्कुल फ्रेश और हेल्दी नजर आने लगता है। मार्केट में इसे देखकर कोई भी यही सोचेगा कि यह अच्छी क्वालिटी का सेब है जो स्वास्थ्य के लिए भी अधिक फायदेमंद होगा। लेकिन उसे क्या पता कि ये सिर्फ कलर का कमाल है। बाकि वे खरीद तो खराब सेब ही रहे हैं।

वीडियो देख झल्ला गए लोग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @arvindchotia नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है- 'तैयार हो रहे हैं एकदम लाल-लाल एप्पल..रोज एक एप्पल खाओ, डॉक्टर के पास जाओ।' अब वीडियो को देखने के बाद इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह स्वीट प्वॉइजन से कम नहीं। दूसरे ने लिखा- यह कलर वैक्स कोटिंग है धोने से भी नहीं छूटेगी इसको छीलकर ही खाना चाहिए। तीसरे ने लिखा- एक तो ये बढ़ती महंगाई ऊपर से पैसे देकर जहर खरीद रहे हैं हम, कैसे बचें इस मिलावट से? सरकार कुछ करती क्यों नहीं, ऐसे लोगों को मृत्युदंड होना चाहिए। हालांकि वीडियो पर कुछ यूजर्स का यह भी दावा है कि वीडियो में शख्स जो सेब कलर करते दिखाई दे रहा है वह असली सेब नहीं बल्कि नकली एप्पल कैंडी है।

ये भी पढ़ें:

Video: भूख लगी तो पहले 12 फुट लंबे अजगर को भूना फिर मिर्च-मसाला लगा खौलते तेल में पकाकर खा गया शख्स

Video: जेब्रा की आंखों के सामने बच्चे का शिकार कर ले गया तेंदुआ, बचाने के लिए मां करती रही जतन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।