1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जेब्रा की आंखों के सामने बच्चे का शिकार कर ले गया तेंदुआ, बचाने के लिए मां करती रही जतन

Video: जेब्रा की आंखों के सामने बच्चे का शिकार कर ले गया तेंदुआ, बचाने के लिए मां करती रही जतन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 05, 2024 10:39 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 10:39 pm IST

जंगल में तेंदुआ एक गजब का शिकारी जानवर है। इन्हें आप सबसे बेरहम शिकारी भी कह सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख आप खुद तेंदुए का खूंखारपन देख सकते हैं।

जेब्रा के बच्चे का शिकार करता तेंदुआ- India TV Hindi
जेब्रा के बच्चे का शिकार करता तेंदुआ Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल की जिंदगी बड़ी ही बेरहम होती है। यहां जीने का अधिकार उसे ही है जो ताकतवर है। नहीं तो ऐसे सभी कमजोर जानवर किसी न किसी ताकतवर जानवर के भोजन मात्र हैं। जंगल के यह नियम किसी इंसान ने नहीं बनाएं बल्कि ये नियम प्रकृत के हैं। इस नियम के आगे हर जानवर मजबूर है और वह कुछ भी नहीं कर सकता। इस बात का सबूत ये वायरल वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि इस नियम के आगे एक मां को अपनी आंखों के सामने ही अपने बच्चे की कुर्बानी देनी पड़ी और वह चाहकर भी अपने बच्चे को नहीं बचा पाई।

Related Stories

आंखों के सामने तेंदुए का शिकार हो गया बच्चा

वैसे जंगल में तो कई शिकारी जानवर रहते हैं। लेकिन इनमें तेंदुआ शिकार के वक्त अपनी रफ्तार और फुर्ती के लिए जाना जाता है। अब आप इस वीडियो में खुद ही देख लीजिए कैसे एक तेंदुए एक जेब्रा मां की आंचल से उसके बच्चे को झपट ले जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ एक जेब्रा और उसके बच्चे के पीछे पड़ा हुआ है। पहले तो जेब्रा मां तेज दौड़ती है लेकिन जब उसे अपने बच्चे का ख्याल आता है तो वह अपने बच्चे के साथ भागने लगती है। बच्चा तेज नहीं दौड़ पा रहा था तो वह कहीं तेंदुए के चपेट में ना आ जाए इसलिए जेब्रा मां खुद तेंदुए के सामने आ जाती है। लेकिन तेंदुआ मां को छोड़ बच्चे को झपटकर ले भागता है। बच्चे को तेंदुए के जबड़े में देख जेब्रा मां उसके पीछे दौड़ती है और अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए तेंदुए से भिड़ जाती है। परंतु तेंदुआ तब तक जेब्रा के बच्चे का काम तमाम कर देता है। जेब्रा मां अपनी आंखों के सामने अपने बच्चे का शिकार होते देखते रह जाती है।

जंगल के इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @top_tier_wilderness नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पेज पर जंगल की दुनिया के ही वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। आप इस पेज पर खूंखार जानवरों को दूसरे जानवरों का शिकार करने के तमाम वीडियो देख सकते हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट कर बताया कि जंगल का यहीं नियम है।

ये भी पढ़ें:

नदी से बहते-बहते सीधे समुद्र में जा गिरा युवक, पलक झपकते हुआ गायब, देखें ये VIDEO

Video: सिंगापुर की सड़कों पर मराठी लिबास में निकली महिला, फोटो खिंचाने के लिए लगी भीड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।