1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ब्लैक पैंथर और जगुआर के साथ नदी में तैरने लगा शख्स, तीनों के बीच दिखा गजब का याराना

ब्लैक पैंथर और जगुआर के साथ नदी में तैरने लगा शख्स, तीनों के बीच दिखा गजब का याराना

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 24, 2025 09:41 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 09:41 pm IST

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख हम हैरानी में डूब जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ब्लैक पैंथर और जगुआर के साथ पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है।

नदी में साथ दिखे जगुआर और ब्लैक पैंथर- India TV Hindi
नदी में साथ दिखे जगुआर और ब्लैक पैंथर Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल के शिकारी जानवरों में ब्लैक पैंथर और जगुआर की भी गिनती होती है। ब्लैक पैंथर और जगुआर ये दोनों ही काफी फुर्तीले होते हैं और अपने शिकार पर ये जैसे टूट पड़ते हैं, वैसे कोई अन्य शिकारी जानवर नहीं कर पाता। सोशल मीडिया पर अक्सर इनके शिकार करने का वीडियो सामने आते रहता है। जिसमें देखा जाता है कि ये जानवर एक झटके में अपने शिकार को दबोच लेते हैं। हाल में इन दोनों जानवरों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को इन दोनों जंगली जानवरों के साथ मजे से तैरते हुए देखा जा सकता है। जहां इन जानवरों को देख लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं, वहीं, इस शख्स को इन जानवरों के साथ नहाते हुए देख लोग हैरत में डूब गए।

शख्स के साथ नहाते दिखे जगुआर और ब्लैक पैंथर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी के पास खड़ा है। उसके साथ ब्लैक पैंथर और जगुआर भी नजर आ रहे हैं। अचानक से शख्स नदी में कूद जाता है और तैरने लगा है। उसे देख जगुआर भी पानी में छलांग लगा देता है और फिर पीछे से ब्लैक पैंथर भी पानी में तैरने के लिए आ जाता है। तीनों ही एक साथ बड़े मजे से तैरते दिख रहे हैं। शख्स पानी में उन जानवरों को गले लगाकर किस भी करता दिख रहा है। उन्हें इस तरह से देख ऐसा लग रहा है जैसे उनके बीच काफी गहरा याराना है।

वीडियो देख दंग रह गए लोग

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 67 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- भाई ब्लैक पैंथर और जगुआर के साथ तैर रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है और अपनी हैरानी जताई है। 

ये भी पढ़ें:

Video: दोनों टांगे कब्र में लटकी हैं फिर भी चचा की मौज-मस्ती नहीं छूट रही, घर पर लड़की को बुला करवाया आइटम डांस

Video: जब शक्ल IPhone वाली ना हो तो अंजाम कुछ ऐसा हो सकता है, चोर समझकर भीड़ ने लड़के को पीटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।