1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती बाइक पर लेटकर मोबाइल चला रहे शख्स का Video वायरल, लोगों ने कहा- मान जाओ, नहीं तो यमराज बहुत जल्द याद करेंगे

चलती बाइक पर लेटकर मोबाइल चला रहे शख्स का Video वायरल, लोगों ने कहा- मान जाओ, नहीं तो यमराज बहुत जल्द याद करेंगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 09, 2024 09:56 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 09:56 am IST

अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर सड़क पर खतरनाक स्टंट करते एक शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग शख्स को सड़क सुरक्षा का ज्ञान देते हुए नजर आ रहे हैं।

चलती बाइक पर लेटकर फोन चलाता हुआ युवक।- India TV Hindi
चलती बाइक पर लेटकर फोन चलाता हुआ युवक। Image Source : SOCIAL MEDIA

ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चाहे जितनी भी कार्रवाई कर ले, लोग अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आते। अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं साथ में दूसरों के लिए भी खतरा बनकर घूमते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स चलती बाइक पर लेटा हुआ है और फोन चला रहा है। साथ में वह बाइक का हैंडल पैरों के संभाल रहा है। 

बीच सड़क पर बाइक पर लेटकर फोन चला रहा था शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर लेटा हुआ है और अपने पैरों से बाइक चला रहा है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह एक ट्रक से टकराने से बाल-बाल बचता है और फिर वह ट्रक को छूकर उससे आगे निकल जाता है। पूरे वीडियो में शख्स अपना फोन चलाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Mansor नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो देखने के बाद लोगों ने शख्स को दी हिदायत

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देखा और डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर ऐसे स्टंट को जानलेवा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसको कहते है खतरों का खिलाड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं बादशाह की गली में आ कर उसका पता नहीं पूछते, झुके हुए सर खामू का रास्ता बता देते हैं। तीसरे ने लिखा- स्टंट के लिए एक अलग प्लेटफार्म होता है। सड़क पर गाड़ियां चल रही है या तो उनकी जान खतरे में डालेगा या खुद की। बिना टिकट ऊपर जाएगा ये। कुछ लोगों का कहना है कि ये PUBG का खुमार है। असल में मरना मंजूर है पर गेम में नहीं।

ये भी पढ़ें:

सलीम लाला का पता पढ़कर डिलीवरी बॉय का चकराया सिर, वायरल पोस्ट पर लोगों ने खूब लिए मजे

अतुल्यनीय भारत! बारिश में नमाज अदा कर रहे शख्स के लिए छाता लेकर खड़े हो गए सरदार जी, दिल छू लेगा यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।