1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अतुल्यनीय भारत! बारिश में नमाज अदा कर रहे शख्स के लिए छाता लेकर खड़े हो गए सरदार जी, दिल छू लेगा यह Video

अतुल्यनीय भारत! बारिश में नमाज अदा कर रहे शख्स के लिए छाता लेकर खड़े हो गए सरदार जी, दिल छू लेगा यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 09, 2024 07:21 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 07:21 am IST

सोशल मीडिया पर भाईचारे और इंसानियत की मिशाल पेश करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

नमाज अदा कर रहे शख्स के लिए छाता लेकर खड़े हुए सरदार जी।- India TV Hindi
नमाज अदा कर रहे शख्स के लिए छाता लेकर खड़े हुए सरदार जी। Image Source : SOCIAL MEDIA

इस वीडियो को देखकर ये भरोसा होता है कि भारत में भाईचारे और इंसानियत की कोई कमी नहीं है। इसका मिशाल पेश करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने करोड़ों भारतीयों के दिल को छू लिया। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है और साथ में इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल को छू लेने वाला Video

ये वायरल वीडियो जम्मू का बताया जा रहा है। जहां एक मुसलमान सड़क के किनारे नमाज पढ़ रहा था। तभी बारिश होने लगी। इसी दौरान एक सरदार जी अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। उन्होंने ये नजारा देखा और फौरन अपनी गाड़ी रोक दी और गाड़ी से छाता लेकर नमाज पढ़ रहे शख्स के पास पहुंच गए। उन्होंने नमाज पढ़ रहे शख्स को बारिश से बचाने के लिए छाता खोल दिया। सरदार जी उस वक्त तक अपना छाता पकड़े खड़े रहे जब तक वह मुसलमान शख्स नमाज पढ़ता रहा। यही है इंसानियत और यही है हमारा अतुल्यनीय भारत।

लोगों को पसंद आया ये Video

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Trolls Official नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख 63 हजार लोगों ने लाइक किया और 60 लाख लोगों ने इसे देखा है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शायद ही कभी इससे खूबसूरत नजारा देखा हो। दूसरे ने लिखा- यहीं है हमारा असली भारत। तीसरे यूजर ने कहा- ये खूबसूरती सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगा बाकी और कही नहीं। एक अन्य यूर ने लिखा- भारत में सभी धर्म के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इसी वजह से हमारा भारत महान है।

ये भी पढ़ें:

Video: कभी नूडल्स बनते देखा है? अगर देख लिया तो खाने से उठ जाएगा आपका मन

महिला पुलिसकर्मी का डांस देख नोरा फतेही को जाएंगे भूल, Instagram पर वायरल हुआ यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।