1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: कभी नूडल्स बनते देखा है? अगर देख लिया तो खाने से उठ जाएगा आपका मन

Video: कभी नूडल्स बनते देखा है? अगर देख लिया तो खाने से उठ जाएगा आपका मन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 06, 2024 03:02 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 03:02 pm IST

स्ट्रीट फूड के हर शौकीन को टेस्‍टी नूडल्स काफी पसंद होती है। गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ नूडल्स का कॉम्बिनेशन काफी टेस्‍टी होता है।

नूडल्स बनाते वर्कर्स।- India TV Hindi
नूडल्स बनाते वर्कर्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

स्ट्रीट फूड के शौकीन लोगों को नूडल्स बहुत पसंद होता है। नूडल्स को कई तरह से बनाकर परोसा जाता है। नूडल्स के इतने सारे कॉम्बिनेशन होते हैं जो कि कुछ भी खा लो ये खाने में वाकई टेस्टी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नूडल्स को बनाने के प्रोसेस को देखा है? अगर नहीं तो आइए हम आपको दिखाते हैं नूडल्स को बनाने का प्रोसेस। यदि आपको ये लगता है कि नूडल्स जितने दिखने में साफ होते हैं वह उतने ही साफ तरीके से बनाए जाते हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं।

ऐसे बनता है नूडल्स

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नूडल्स बनाने की प्रक्रिया को दिखाया जा रहा है। ये वीडियो कोलकाता में स्थित एक फैक्ट्री का बताया जा रहा है। वीडियो में जिस तरह से नूडल्स को बनाते हुए दिखाया जा रहा है उसे देखने के बाद आपका कभी भी नूडल्स खाने का मन नहीं होगा। वीडियो में दिखाई गई नूडल्स बनाने की प्रक्रिया स्वच्छता के मानकों पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता। 

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 90 हजार लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो को निखिल चावला नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है जबकि कई फूड लवर्स ने इस नूडल्स मेकिंग प्रोसेस पर अपनी राय भी रखी है।  

ये भी पढ़ें:

हाथी मेरा साथी...दोस्त नाराज हुआ तो कुछ इस तरह मनाते दिखे गजराज, Video देख लोग हुए इमोशनल

महिला पुलिसकर्मी का डांस देख नोरा फतेही को जाएंगे भूल, Instagram पर वायरल हुआ यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।