1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रेन में ऊपर बैठे लड़के को मारे जा रहा था शख्स, फिर मुंह पर पड़ी ऐसी लात कि दिन में ही दिख गए तारे

Video: ट्रेन में ऊपर बैठे लड़के को मारे जा रहा था शख्स, फिर मुंह पर पड़ी ऐसी लात कि दिन में ही दिख गए तारे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 12, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 04:09 pm IST

ट्रेन में अक्सर लोगों के बीच हो रही लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में ट्रेन के अंदर दो लोगों की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

एक दूसरे से लड़ाई करते हुए दो शख्स- India TV Hindi
एक दूसरे से लड़ाई करते हुए दो शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

देश में लगभग आधी आबादी कहीं भी आने-जाने के लिए ट्रेन से सफर करती है। अगर आपने कभी ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर किया हो तो आपको ये पता होगा कि ट्रेन के इस डिब्बे में एक से एक लोग आपको मिल जाते हैं। इस डिब्बे में कोई चादर बांध कर सोता दिखाई देता है तो कोई सीट के लिए आपस में लड़ते हुए। इनकी लड़ाई जरा-जरा सी बात पर शुरू हो जाती है और ये लोग हाथापाई करने में जरा भी नहीं हिचकते। कुछ ऐसे ही मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं।

'सौ सुनार की एक लोहार की'

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर बैठा हुआ है और उसे एक शख्स लगातार मारे जा रहा है। विवाद किस बात पर हुई इसकी तो जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो में शख्स लड़के को पीटते हुए दिख रहा है। पहले तो लड़का मार खाता है फिर अचानक से लड़का उस शख्स के मुंह पर खींचकर एक लात मारता है। जिससे उसकी अक्ल ठिकाने आ जाती है। लड़के ने शख्स को इतनी जोर से लात मारा था कि उसे अगले ही पल दिन में तारे दिख गए होंगे।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 4 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "सो सुनार की, एक लोहार की" भारतीय रेलवे के अंदर दो लोगों के बीच एक तरह की कलह।" वीडियो पर तमाम लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक लात में सब कवर हो गया। दूसरे ने लिखा- तू हाथ मारे दस बार मैं लात मारूं एक बार। तीसरे ने लिखा- लात खा के लौंडा रिसेट मोड में चला गया।

ये भी पढ़ें:

PM मोदी के स्वागत में लहंगा चोली पहने रशियन बच्ची ने किया भांगड़ा, डांस के इस Video पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

भंडारे में पूड़ी बेलते दिखा Spiderman, लोगों ने कहा- "लगता है अंकल बेन की तेरहवीं है"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।