1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहली डेट और गर्लफ्रेंड की हाथों में हाथ डाले घूम रहा था शख्स, तभी तेज रफ्तार में पीछे से चली आई मौत

पहली डेट और गर्लफ्रेंड की हाथों में हाथ डाले घूम रहा था शख्स, तभी तेज रफ्तार में पीछे से चली आई मौत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 30, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 02:49 pm IST

एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर गया था। दोनों सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

टक्कर मारने वाली महिला क्रस्टिना चेम्बर्स और मृतक जोसेफ मैकमुलिन। - India TV Hindi
टक्कर मारने वाली महिला क्रस्टिना चेम्बर्स और मृतक जोसेफ मैकमुलिन। Image Source : TWITTER

पहला डेट सबके लिए उसके जीवन का बहुत बड़ा दिन होता है। लोग इस दिन को कभी नहीं भूलते। लेकिन अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले शख्स के लिए उसका पहला डेट ही उसके लिए लास्ट डे बन गया। दरअसल, जोसेफ मैकमुलिन नाम का व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली डेट पर गया था। दोनों ने एक अच्छे से रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाने-पीने के बाद दोनों टहलने के लिए फुटपाथ पर निकले। तभी एक तेज रफ्तार कार ने जोसेफ को टक्कर मार दी।

160 KM/घंटे की रफ्तार से आई 'मौत'

कार को एक महिला ड्राइव कर रही थी। महिला का नाम क्रिस्टिना चेम्बर्स बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला क्रिस्टिना चेम्बर्स ड्राइविंग के वक्त नशे में धुत्त थी। फुटपाथ पर गर्लफ्रेंड के साथ टहलने निकले शख्स को महिला ने इतना जोरदार टक्कर मारा था कि वह उछलकर 30 फीट दूर जी गिरा था। हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस ने यह भी बताया कि हादसे के वक्त महिला अपनी Porsche कार को 160 किमी/घंटे के रफ्तार से चला रही थी। महिला की लापरवाही के कारण शख्स की मौत हो गई लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड को कोई भी चोट नहीं आई। वह इस हादसे में बच गई है।

हादसे का CCTV फुटेज।
Image Source : TWITTERहादसे का CCTV फुटेज।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
Image Source : TWITTERहादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार ड्राइवर क्रिस्टिना ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद उसकी कार एक फुटपाथ में घुस गई और उसने फुटपाथ पर टहल रहे जोसेफ को टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद कार एक पोल में जा घुसी। इस वजह से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद लगभग ढाई बजे रात को पुलिस टीम को बुलाया गया। पुलिस ने जोसेफ के शव को अस्पताल भिजवाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

Huston Police ने हादसे को लेकर किया ट्वीट।
Image Source : TWITTERHuston Police ने हादसे को लेकर किया ट्वीट।

कोर्ट में पहुंचा मामला

फिलहाल मामला कोर्ट में है। सुनवाई के दौरान बताया गया कि क्रिस्टिना ने तय मानक से 4 गुना ज्यादा शराब पी रखी थी। इसके बाद कोर्ट ने महिला को कार चलाने पर बैन लगा दिया है। क्रस्टिना ने अपनी सफाई में कहा कि उसने बस 1-2 बोतल बियर ही पी थी। ये हादसा खराब सड़क की वजह से हुआ है। उसकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था फिर उसकी कार बेकाबू हो गई। जिसके बाद इतना बड़ा हादसा हो गया। अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है इसका इंतजार है।   

ये भी पढ़ें:

मिट्टी में दफन औरतों की लाशों से कर रहे रेप, कब्रों पर अब लोहे के जाल के साथ लटक रहे ताले

शादी में दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया धमाकेदार डांस, परफॉर्मेंस से जीता मेहमानों का दिल

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।