1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोनम गुप्ता के बाद निशा के आशिक ने 10 के नोट पर लिखा दर्दे-दिल, कहा- वह रात को 9 बजे इस जगह पर इंतजार करेगा

सोनम गुप्ता के बाद निशा के आशिक ने 10 के नोट पर लिखा दर्दे-दिल, कहा- वह रात को 9 बजे इस जगह पर इंतजार करेगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 25, 2024 02:23 pm IST,  Updated : May 25, 2024 02:23 pm IST

एक लड़के का अपनी प्रेमिका के लिए लिखा हुआ संदेश वायरल हो रहा है। लड़के ने प्रेमिका के लिए अपने संदेश को 10 रुपए के नोट पर लिख कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

10 रुपए के नोट पर लिखा मैसेज- India TV Hindi
10 रुपए के नोट पर लिखा मैसेज Image Source : SOCIAL MEDIA

जब प्यार का भूत लोगों के सिर पर सवार होता है तो वे कुछ भी करने से जरा भी नहीं हिचकते। साथ में जीने-मरने की कसमें खाने से लेकर सात समुंदर पार करने तक की हिम्मत आ जाती है इनमें। पहले के लोग अपने प्यार को पाने के लिए सच में सात समुंदर पार कर लेते थे। लेकिन अब इस सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपना मैसेज एक झटके में अपने पार्टनर तक पहुंचा देते हैं। पर आज इतनी सुविधा होने के बाद भी एक शख्स ने अपनी प्रेमिका तक अपना सन्देश पहुंचाने के लिए दस के नोट का सहारा लिया। इस दस के नोट पर शख्स ने अपने दर्दे-दिल की दास्तां बयां की है। 

प्रेमिका के लिए 10 के नोट पर लिखा अपना दर्दे-दिल

शख्स ने उस 10 के नोट पर अपनी प्रेमिका के लिए एक मैसेज छोड़ा है। शख्स ने अपनी प्रेमिका को बताया कि वह अपनी होने वाली इस शादी से खुश नहीं है और वह उसके साथ ही रहना चाहता है। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका को एक एड्रेस दिया है और उसे वहां पर रात 9 बजे पहुंचने को कहा है। शख्स कॉल नहीं कर पा रहा था इसलिए इसने 10 रुपए के नोट पर अपने संदेश को लिखकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शख्स ने नोट पर लिखा है कि, "निशा 10 जून को मेरी शादी है पर मैं तुम्हारे बिना जिन्दा नहीं रह सकता। आज रात 9 बजे मैं आपका नूंह बस स्टॉप पर आपका इंतजार करूंगा।" आखिर में शख्स ने अपनी बात खत्म करते हुए अपना नाम खान लिखा है। 

मैसेज पढ़कर लोगों ने दिया ये जवाब

सोशल मीडिया पर लोग इस 10 के नोट को खूब वायरल कर रहे हैं, ताकि निशा को उसके प्रेमी का ये मैसेज दस जून से पहले मिल जाए। इस 10 के नोट पर लिखे मैसेज को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने पढ़ा है और कमेंट कर अपना जवाब भी लिखा है। एक निशा नाम की यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर उसे क्यूं खामखां बदनाम किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ दिया और कमेंट करते हुए लिखा- निशा की शादी एक हिन्दू लड़के से ही होनी चाहिए ना कि किसी खान से। बता दें कि कुछ समय पहले "सोनम गुप्ता बेवफा है" यह मैसेज नोट के जरिये ही वायरल किया गया था जिसके बाद अब फिर से एक और नोट को वायरल किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।