मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो बाइक पर सवार पांच लोग हादसे के शिकार हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना ने एक बार फिर रीलबाज़ी के खतरनाक ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 अप्रैल को हुए इस हादसे में दो बाइकों पर सवार पांच युवक शामिल थे। इस हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेला थाना लौर क्षेत्र के रहने वाले उपलक्ष उर्फ शुभम कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) एक पल्सर 220 बाइक पर सवार थे। ये तीनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे थे और पिस्तौलनुमा लाइटर लहराते हुए रील बना रहे थे।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक
इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17), जो चितईपुरवा पिपरा थाना लौर के निवासी हैं, उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। दोनों बाइक की रफ्तार 100 से 120 किमी प्रति घंटे के बीच थी। ओवरटेक करने की कोशिश में पल्सर बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उपलक्ष, अमरीश और हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
सामने आए लाइव वीडियो में दुर्घटना से ठीक पहले का खतरनाक मंजर देखा जा सकता है। कुछ ही सेकंड में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें-
भारत का इकलौता राज्य, जिसे एक्सप्रेस-वे का राजा कहते हैं; रिकॉर्ड सुनकर दिमाग घूम जाएगा
'भारत में सैलरी पॉकेट मनी लगती है...'अमेरिका से लौटी महिला की पोस्ट वायरल, यूजर्स ने किया रिएक्ट