1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीमारी होते ही महिला बन गई बेहद खूबसूरत, लोग कहते हैं लिविंग बार्बी डॉल

बीमारी होते ही महिला बन गई बेहद खूबसूरत, लोग कहते हैं लिविंग बार्बी डॉल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 11, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 04:33 pm IST

बीमारियां हर किसी की जिंदगी में परेशानियां लेकर आती हैं। कुछ तो इतनी खतरनाक होती हैं कि ऐसी बीमारियों से लोगों की जान चली जाती है। लेकिन दुनिया में कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जिससे इंसान खूबसूरत दिखने लगता है।

एम्बर गुजमान- India TV Hindi
एम्बर गुजमान Image Source : SOCIAL MEDIA

बीमारियों से इंसान दूर रहना ही पसंद करता है। बीमारियां कई तरह की होती हैं। कुछ नॉर्मल तो कुछ बहुत ही गंभीर। नॉर्मल में सर्दी-बुखार, सिर दर्द और पेट दर्द जैसी समस्याएं शामिल हैं तो गंभीर बीमारियों में कैंसर, एड्स, मल्टिपल ऑर्गन फेलियर और हार्ट की बीमारी जैसी बीमारियां शामिल हैं। हालांकि दुनिया में काफी अजीबोगरीब बीमारियां भी हैं। ये काफी रेयर हैं और अभी तक इनका कोई इलाज नहीं मिल पाया है।

खूबसूरत बनाने वाली बीमारी

आज हम आपको ऐसे ही एक बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से इंसान खूबसूरत दिखने लगा। ऐसा केस कैलिफोर्नियां में देखने को मिला है। जहां एम्बर गुजमान नाम की महिला इस अजीबोगरीब बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी की वजह से एम्बर बेहद ही खूबसूरत दिखने लगी हैं और वह बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह दिखती हैं। बार्बी की तरह ही अब वे कपड़े भी पहनने लगी हैं। जिस लुक के लिए लोग करोड़ों रुपए देकर सर्जरी करवाते हैं। वैसा लुक एम्बर को मुफ्त में इस बीमारी की वजह से मिल गया। वह बिना किसी सर्जरी के बार्बी डॉल की तरह दिखने लगी हैं। हालांकि, इस बीमारी की वजह से एम्बर काफी कमजोर हो चुकी हैं और वे अब ज्यादा देर तक खड़ी तक नहीं रह सकती।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं फोटो और वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बर को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक बीमारी है। एम्बर के डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जिन्हें होती है, ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो ज्यादा दिन तक जीवित रह पाते हैं। एम्बर अब खुद को एक जीवित गुड़िया के रूप में देखती हैं। हालांकि वह बहुत पतली हो चुकी हैं। अपने बार्बी होने का फायदा एम्बर ने उठाया और बार्बी पोशाक में तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन अपलोड करना शुरू कर दिया। आज एम्बर सोशल मीडिया स्टार हैं।

ये भी पढ़ें:

काजू कतली के पकौड़े देख जनता हुई फायर, Video देख लोग बोले- इस गुनाह की सजा तुम्हें भगवान जरूर देंगे

VIDEO: उड़ते हुए प्लेन पर गिरी बिजली, कुदरत की मार देख सहमे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।