1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्फ पर पिघलता आग! आइसलैंड में फटे ज्वालामुखी का Video देख लोगों ने दांतों तले चबा ली उंगली

बर्फ पर पिघलता आग! आइसलैंड में फटे ज्वालामुखी का Video देख लोगों ने दांतों तले चबा ली उंगली

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 13, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 11:52 pm IST

एक आइसलैंडिक फोटोग्राफर ने बर्फ पर बहते लावा की दुर्लभ तस्वीर खींची है, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में कई लोगों ने दावा किया है कि यह वीडियो AI जनरेटेड है।

बर्फ पर बहता लावा- India TV Hindi
बर्फ पर बहता लावा Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रकृत हमेशा हमें हैरान कर देती है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आइसलैंड में बर्फ पर लावा बहता हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना किसी भाप के बर्फ पर गर्म लावा बह रहा है। बर्फ की सफेद चादर पर तेज़ी से बहते हुए लावा का वीडियो देख हर कोई हैरान है। इस अद्भुत नजारे को आइसलैंड के फ़ोटोग्राफ़र जेरोन वैन नियुवेनहोव ने अपने कैमरे में कैद किया और उसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

लोगों ने वीडियो को बताया नकली

वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर इसे AI जनरेटेड वीडियो बताया। जिसके बाद नियुवेनहोव ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि यह हैरान कर देने वाली घटना कैसे हुई। उन्होंने लिखा - "मेरी पिछली रील, जिसमें बर्फ पर लावा बहता हुआ दिखाया गया था, उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर उसे AI से बनाया गया वीडियो बताया।  मुझे यह बहुत आकर्षक लगता है क्योंकि यह खूबसूरती से प्रदर्शित करता है कि कैसे हम इंसान अभी भी इस बात से आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि प्रकृति कितनी अनोखी है, यह दिखाता है कि हम किसी चीज़ को कैसे नकली मानते हैं क्योंकि हम उसे समझ नहीं सकते। क्या यह दिलचस्प नहीं है?"

वीडियो बनाने वाले ने लोगों को समझाया

नियुवेनहोवे ने कहा कि बर्फ पर बहते लावा की अत्यधिक गर्मी सतह पर एक पतली वाष्प परत बनाती है जो निचली परतों को तुरंत पिघलने से बचाती है। वाष्प अवरोध एक गर्म तवे की सतह पर नाचती पानी की बूंदों के समान तरीके से व्यवहार करता है। "जो कुछ भी होता है वह संभवतः लीडेनफ्रॉस्ट प्रभाव का परिणाम है। लावा इतनी तेज़ी से आगे बढ़ता है कि पिघलने से पहले ही यह बर्फ को ढक लेता है। नतीजतन, यह सब ताज़ा लावा के नीचे फंस जाता है। अगर आप मुझसे पूछें तो यह बेहद आकर्षक है," नियुवेनहोवे ने हॉलीवुड फिल्मों को लावा को अवास्तविक तरीके से दिखाने के लिए दोषी ठहराया।

ये भी पढ़ें:

Video: बाइक के ऊपर रखी एक और बाइक, उस पर भी दोस्त को बैठाया, लड़कों का यह जानलेवा स्टंट देख हर कोई रह गया हक्का-बक्का

 

गाय के खूंटे के पास जा बैठा तेंदुआ, बछड़ा समझ गौ माता बरसाती रहीं ममता, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।