सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। लोगों के लिए जिस तरह सांस लेना, खाना खाना, पानी पीना जरूरी है, ठीक उसी तरह आज के समय में सोशल मीडिया भी जरूरी हो गया है। लोग दिन में कुछ समय ही सही मगर सोशल मीडिया पर जाते जरूर हैं और देखते हैं कि सोशल मीडिया की दुनिया में क्या चल रहा है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और तमाम वायरल कंटेंट भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटा सा बंदर एक स्कूटी के पास में बैठा हुआ है। तभी एक दादी उसे वहां से भगाने के लिए वहां पहुंच जाती है। दादी अपने हाथ में एक पत्थर लिए उसे भगाने के लिए उसकी तरफ भागते हुए जाती है। दादी के हाथ में पत्थर देखकर वो बंदर डरा और स्कूटी पर आगे की तरफ चढ़ जाता है मगर जब देखता है कि दादी पत्थर फेंकने की कोशिश कर रही हैं तो वो एक तरफ उतर जाता है। दादी जब उस पर पत्थर फेंकती है तो वो दूसरी तरफ भाग जाता है और इसके बाद वो दादी पर हमला कर देता है मगर राहत है कि एक दूसरे शख्स के आ जाने के कारण भाग जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बंदर से पंगा लेना दादी जी को भारी पड़ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह तो उल्टा दादी को ही दौड़ा लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी को बंदर के पास नहीं जाना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा- दादी भी निडर थी। चौथे यूजर ने लिखा- दादी अपनी उम्र का ख्याल किया होता, बंदर बहुत शरारती होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वजन बताने की ऐसी मशीन कभी देखी है आपने? Video हो रहा है वायरल
काम आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, देखकर आप भी तारीफ करेंगे