1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो असंभव है! सोशल मीडिया पर छाया दूध देने वाला 'बकरा', Viral Video देख लोग हुए हैरान

ये तो असंभव है! सोशल मीडिया पर छाया दूध देने वाला 'बकरा', Viral Video देख लोग हुए हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 03:47 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। दरअसल वायरल वीडियो में एक ऐसा बकरा नजर आता है जो दूध दे सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
क्या आपने देखा है कभी दूध देने वाला बकरा? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक अनोखी दुनिया है। इस दुनिया में हर तरह की चीजें देखने को मिला सकती हैं जो आपने कभी अपनी आंखों से नहीं देखा होगा। अब आप ही बताइए क्या आपने कभी दूध देने वाले बकरे को देखा है। आपको दोबारा पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बकरा दूध देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हो गए और अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने लगे।

ये तो करिश्मा है

आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से हैरान हो रहा है। वीडियो में एक काले रंग का बकरा नजर आता है। बकरे के पास खड़ा एक व्यक्ति दावा करता है कि यह बकरा दूध देता है। वीडियो देखने के बाद शुरूआत में हमें भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि एक बकरा दूध दे सकता है। मगर वीडियो में वह शख्स बकरे से दूध निकाल कर दिखाता है। वीडियो में जैसे ही यह नजारा दिखता है, देखने वाला हर कोई हैरान हो जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बकरे का मालिक बताता है कि, इस बकरे का दूध पीने के बाद किसी भी आदमी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। 

वीडियो ने लोगों को किया हैरान

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Farming baba नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हे प्रभु ये क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सच में घोर कलियुग है। तीसरे यूजर ने लिखा- हे प्रभु, हे हरिराम जगन्नाथ प्रेमानंद ये क्या हुआ। आपका इस वीडियो पर क्या कहना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

हरियाणवी गाने पर लड़की ने दिया देसी डांस का तड़का, वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका

Viral Video: लड़का है या भाभी, साड़ी पहन भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस कि लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।