1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: लड़का है या भाभी, साड़ी पहन भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस कि लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर

Viral Video: लड़का है या भाभी, साड़ी पहन भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस कि लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 17, 2023 04:56 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 04:56 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जा रहे हैं, जैसे इस लड़के ने किया। औरत का रूप लेकर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

Viral- India TV Hindi
साड़ी पहनकर लड़के ने किया शानदार डांस Image Source : SCREEN GRAB

आजकल लोगों को क्या होता जा रहा है, समझ में नहीं आ रहा। बस कुछ व्यूज के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जा रहे हैं। कोई अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करता हुआ नजर आ रहा है तो कोई मेट्रो में अपने पार्टनर के साथ अजीबो-गरीब हरकत करता हुआ नजर आता है। अब भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक लड़के ने साड़ी पहनकर अपने ही दोस्त के साथ डांस करते हुए वीडियो बनाया, जिसका सोशल मीडिया पर लोग मजाक बना रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग शख्स का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक बंदे ने साड़ी पहनकर औरतों का पूरा श्रंगार किया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ एक भोजपुरी गाने पर डांस और एक्टिंग करते हुए वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसका लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

इस बंदे का यह कोई पहला वीडियो नहीं हो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले भी इसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इसने भोजपुरी गाना 'पातर पातर पियवा के' पर एक्टिंग किया था। उस वीडियो में लोगों ने बंदे के खूब मजे लिए थे।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस नए वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- आजकल के लड़कों को औरत बनने का बड़ा भूत सवार है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 23 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- औरत बनने का शौक है, औरत बनने का। दूसरे यजर ने लिखा- क्या जमाना आ गया है।

ये भी पढ़ें-

'मजेदार तो है लेकिन क्यों'... Viral Video देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने पूछा सवाल, लोग दे रहे हैं जवाब

भाभी-ननद की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, 'आपके आ जाने से' गाने पर किया कमर तोड़ डांस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।