1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या से क्या हो गई देखते-देखते! ब्राइडल लुक में नजर आई मोनालिसा, सुंदरता देख खुला का खुला रह गया लोगों का मुंह

क्या से क्या हो गई देखते-देखते! ब्राइडल लुक में नजर आई मोनालिसा, सुंदरता देख खुला का खुला रह गया लोगों का मुंह

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 18, 2025 11:48 am IST,  Updated : May 18, 2025 11:50 am IST

बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ऑफर की है। जिसमें मोनालिसा को बतौर मुख्य अभिनेत्री रखा गया है। मोनालिसा लगातार अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाया मोनालिसा का यह ब्राइडल लुक- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर छाया मोनालिसा का यह ब्राइडल लुक Image Source : SOCIAL MEDIA

महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा अब वो मोनालिसा नहीं रही। जिसे लोगों ने प्रयागराज में देखा था। अब मोनालिसा का लुक और हाव-भाव पूरी तरह बदल चुका है। मोनालिसा अब बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। आए दिन मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरते नजर आती हैं। लोग अब की मोनालिसा को देख अपनी आँखों पर यकीन तक नहीं कर पाते कि ये वहीं मोनालिसा है, जो महाकुंभ में देखी गई थी। 

Related Stories

ब्राइडल लुक में नजर आईं मोनालिसा

हाल में ही मोनालिसा के एक और वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो को देख लोग मोनालिसा की तुलना बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों से करने लगे। दरअसल, इस वीडियो में मोनालिसा ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में वे इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उन्हें देख कोई भी ये नहीं कह सकता कि ये लड़की बंजारन रही होगी और कभी सड़कों पर घूम-घूमकर माला बेचती होगी। वीडियो में आप मोनालिसा को दुल्हन के लिबास में बिल्कुल सजी-धजी देख सकते हैं। लाल जोड़े में फुल मेकओवर करने के बाद उनका पूरा लुक ही चेंज हो गया है और वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लोग करने लगे ऐश्वर्या राय से तुलना

लाल लहंगा, गले में जड़ाउ हार, काजल और मस्कारा लगाए मोनालिसा की आंखें इतनी खूबसूरत लग रहीं कि लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय की आँखों से करने लगे। कई लोगों ने तो यह भी कहा कि मोनालिसा ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। शायद मोनालिसा का ये वायरल वीडियो देख आप भी लोगों की बातों से शायद सहमत हो जाएं और आप भी कहें कि इसमें कोई दो राय नहीं कि मोनालिसा ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। 

मोनालिसा के कई और ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियो हुए वायरल

इस वायरल वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @monalisabhosle_official से शेयर किया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा मोनालिसा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के कई और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। जिनमें उनकी खूबसूरती देख लोग दंग रह गए।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मुंह खोले सांपों के आकार की चट्टानें, झरने का यह वायरल वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

इसे कहते हैं मोह माया से दूर रहना, नीचे डांस कर रही थीं लड़कियां, मजे लेने के बजाय लड़का लगा रहा अपनी वर्जिश में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।