1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानों की तरह दो पैरों पर सरपट दौड़ता हुआ दिखा बंदर, Video देख लोग रह गए हक्के-बक्के

इंसानों की तरह दो पैरों पर सरपट दौड़ता हुआ दिखा बंदर, Video देख लोग रह गए हक्के-बक्के

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 27, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 03:58 pm IST

जानवरों में बंदरों का दिमाग सबसे तेज माना जाता है और ये भी कहा जाता है कि बंदर हमारे पूर्वज हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है जो इंसानों की नकल करते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, वीडियो में एक बंदर इंसानों की तरह दो पैरों पर दौड़ रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

दौड़ते हुए दिखा बंदर- India TV Hindi
दौड़ते हुए दिखा बंदर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए ये कोई नहीं जानता। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता। ऐसे अजीबोगरीब वीडियो काफी तेजी से वायरल होते रहते हैं। फिलहाल एक ऐसा ही अजीब वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह दो पैरों पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। दो पैरों पर बंदर का बैलेंस देखने लायक है।

इंसानों की तरह दो पैरों पर दौड़ा बंदर

आपने हमेशा से सुना होगा कि बंदर नकल करने में काफी एक्सपर्ट होता है। वह अक्सर इंसानों की नकल करते रहता है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक बंदर इंसानों की नकल करते हुए दो पैरों पर दौड़ते हुए दिख रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ पर बने एक रोड पर लोग चल रहे हैं, वहीं रोड के साइड में बने एक पतली सी दीवार पर एक बंदर दो पैरों पर दौड़ते हुए नजर रहा है। बंदर बिल्कुल इंसानों की तरह दो पैरों से तेज दौड़ रहा होता है। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर योग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देखा और 18 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। जबकि कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी हैरान हुए।

ये भी पढ़ें:

चांद से 'डूबती धरती' कैसी दिखती है? जापानी स्पेसक्राफ्ट ने कैमरे में कैद किया ये अद्भुत नजारा, Video हुआ वायरल

नेवलों के झुंड में फंस गया एक अकेला अजगर, नोंच-नोंचकर खा गए पूरा शरीर, देखें ये भयानक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।