1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चांद से 'डूबती धरती' कैसी दिखती है? जापानी स्पेसक्राफ्ट ने कैमरे में कैद किया ये अद्भुत नजारा, Video हुआ वायरल

चांद से 'डूबती धरती' कैसी दिखती है? जापानी स्पेसक्राफ्ट ने कैमरे में कैद किया ये अद्भुत नजारा, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 27, 2024 03:13 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 03:18 pm IST

जापान के स्पेसक्राफ्ट कागुया ने चांद की सतह से एक वीडियो रिकॉर्ड किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चांद की सतह से पृथ्वी अस्त होते हुए दिख रही है।

ये तस्वीर चांद से डूबती हुई धरती की है- India TV Hindi
ये तस्वीर चांद से डूबती हुई धरती की है Image Source : SOCIAL MEDIA

हम धरती पर रहते हैं और हमारे लिए सूरज और चांद डूबते और उगते हैं। जिससे पृथ्वी पर रह रहे लोगों को दिन और रात का पता चलता है। लेकिन क्या आपको पता है अगर आप चांद परचले जाएंगे तो आपको  धरती भी उगते और डूबते हुए नजर आएगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा में है। कई लोग तो इस बात को जनकर दंग ही रह गए कि धरती भी डूबती और उगती है।

जापानी स्पेसक्राफ्ट ने शेयर किया ये Video

डूबती हुई धरती का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @wonderofscience नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चांद के सतह से डूबती हुई धरती का वीडियो जापानी स्पेसक्राफ्ट कागुया ने रिकॉर्ड किया है। ये एक टाइमलैप्स वीडियो है। जिसमें आप चांस से अस्त होते हुए धरती को देख सकते हैं। 

वीडियो में दिखेगी डूबती हुई धरती

वीडियो में चांद की ऊंची-नीची क्रेटर्स से भरी हुई सतह को देखा जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे धरती चांद की सतह से घूमते हुए नजर आएगी। फिर पृथ्वी नीचे जाते हुए अस्त हो जाती है। इस दौरान सूर्य के चलते धरती का एक हिस्सा चमकदार और दूसरा हिस्सा अंधेरे में दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख लोगों ने देखा और ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

नेवलों के झुंड में फंस गया एक अकेला अजगर, नोंच-नोंचकर खा गए पूरा शरीर, देखें ये भयानक Video

 

"क्या जमाना आ गया है भई", रोबोट के साथ डांस करती हुई लड़की को देख लोगों का दिमाग चकराया

शिकार को मुंह में दबाकर पर्यटकों के बीच से गुजरा बाघ, Video देखकर कांप जाएगा कलेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।