1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "क्या जमाना आ गया है भई", रोबोट के साथ डांस करती हुई लड़की को देख लोगों का दिमाग चकराया

"क्या जमाना आ गया है भई", रोबोट के साथ डांस करती हुई लड़की को देख लोगों का दिमाग चकराया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 27, 2024 11:59 am IST,  Updated : Jan 27, 2024 11:59 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की रोबोट के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है। लोग रोबोट और लड़की की इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

रोबोट के साथ डांस करती हुई लड़की।- India TV Hindi
रोबोट के साथ डांस करती हुई लड़की। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज विज्ञान उस पायदान पर पहुंच चुका है जहां कुछ भी नामुमकीन नहीं है। अब इंसानों की जगह मशीन ले चुके हैं। इंसानों ने अपने काम को आसान बनाने के लिए रोबोट का सहारा लिया। अब वहीं रोबोट इतने स्मार्ट हो गए हैं कि वह इंसानों की तरह ही रिएक्ट करने लगे हैं। शारीरिक गतिविधियों से लेकर इंसानों की भावनाएं सभी चीज रोबोट में देखने को मिल रहे हैं। इस चीज को साबित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की रोबोट के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है। 

रोबोट के साथ लड़की ने किया डांस

वायरल हो रहा वीडियो किसी प्रदर्शनी की लग रही है। जहां एक रोबोट और लड़की साथ में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई है। आप देख सकते हैं कि रोबोट पूरी फीलिंग्स के साथ लड़की का हाथ पकड़कर डांस कर रहा है। वह लड़की के साथ अलग-अलग डांस स्टेप्स भी कर के दिखा रहा है। मानो कोई प्रोफेशनल डांसर लड़की के साथ डांस कर रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान है क्योंकि इस रोबोट ने इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है।

वीडियो देख लोगों ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @netflixnmovies नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 36 लाख लोगों ने देखा और ढाई लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेट करते हुए लिखा- औरत रोबोट को भी नचा सकती है। दूसरे ने लिखा कि ये तो मेर पति की तरह ही डांस कर रहा है। इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

ये भी पढ़ें:

शिकार को मुंह में दबाकर पर्यटकों के बीच से गुजरा बाघ, Video देखकर कांप जाएगा कलेजा

रेलवे की पटरी पर ट्रेन चलते बहुत देखा, अब वहां खाना बनते भी देख लीजिए, Viral Video पर हुई कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।