1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी को यादगार बनाने के लिए बंदे ने 'Robot 2.0' का लिया लुक, लोगों ने लगा डाली क्लास

शादी को यादगार बनाने के लिए बंदे ने 'Robot 2.0' का लिया लुक, लोगों ने लगा डाली क्लास

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 11, 2023 08:00 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 08:00 pm IST

सोशल मीडिया पर लोग एक बंदे की जमकर क्लास लगाने में लगे हुए हैं। उसकी गलती बस इतनी है कि अपने दोस्त की शादी को यादगार बनाने के लिए उसने रजनीकांत के रोबोट का लुक ले लिया।

Viral- India TV Hindi
रोबोट का लुक लेकर शादी में पहुंचा शख्स Image Source : SCREEN GRAB

शादी हर किसी के लिए एक यादगार पल होता है। इसे खास बनाने के लिए लड़का, उसका परिवार और उसके दोस्त हर संभव कोशिश करते हैं। कोई महंगी गाड़ी में दूल्हे की एंट्री कराता है तो कोई स्पेशल डांस करके शादी को यादगार बनाता है। ऐसी ही कुछ चाहत के साथ एक बंदे ने अपने दोस्त की शादी को यादगार बनाने के लिए रोबोट का लुक लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि सोशल मीडिया पर लोग उसकी क्लास लगा देंगे।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल स्टेज पर खड़ा है। तभी वहां रोबोट 2.O के चिट्टी का लुक लिए एक शख्स पहुंचता है और दूल्हे से हाथ मिलाता है। उससे मिलकर दूल्हा भी खुश हो जाता है। इसके बाद वह बंदा वहीं स्टेज पर सभी के सामने एक डांस परफॉर्मेंस करता हुआ भी नजर आता है। शख्स पूरा डांस एक रोबोट के तरीके से करके लोगों का दिल जीतने की कोशिश करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने उसकी बैंड बजा दी।

लोगों ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को cinemavikatan नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- शादी समारोह में रजनी फैन '2.0' सिटी रोबोट के रूप में तैयार होकर आया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये चिट्टी नहीं मिट्टी है। दूसरे यूजर ने लिखा ये चिट्टी 2.0 नहीं 0.2 है। एक और यूजर ने लिखा- ये सस्ता वाला चिट्टी है। एक यूजर पूछता है, इसे नापतोल से मंगवाया है क्या?

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

लफड़ा-ए-किराया! सिर्फ 5 रुपये के लिए ड्राइवर से भिड़ गई महिला, Video देख लोगों ने Bigg Boss से की तुलना

Video: आखिर क्या है Relationship का नया टर्म 'Benching' जिसकी सोशल मीडिया पर हो रही है खूब चर्चा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।