1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी शख्स ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि तोड़ने के लिए फोड़ना पड़ेगा सिर, देखें Video

पाकिस्तानी शख्स ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि तोड़ने के लिए फोड़ना पड़ेगा सिर, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 27, 2024 10:28 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 10:28 am IST

पाकिस्तान के एक शख्स ने ऐसा अनोखा काम किया कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। शख्स का वीडियो गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

पाकिस्तानी शख्स का नाम राशिद खान है।- India TV Hindi
पाकिस्तानी शख्स का नाम राशिद खान है। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में लोग एक से एक अनोखे काम कर इतिहास रचते हैं और इनका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग हर तरह के काम करते हैं। खतरनाक से खतरनाक स्टंट और तो और कभी-कभी लोग अपनी जान को जोखिम में भी डाल देते हैं। ऐसे में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बोतल के ढक्कन को खोलकर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सकता है। शायद ही कभी सोचा होगा लेकिन एक शख्स ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर के दिखाया है। 

शख्स ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

दरअसल, शख्स ने अपने सिर से इतने बोतल के ढक्कन खोल दिए कि वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बन गया। इसके बाद उस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। शख्स का नाम मोहम्मद राशिद है और वह पाकिस्तान का रहने वाला है। शख्स ने महज 1 मिनट में अपने सिर से 77 बोतलों के ढक्कन खोल दिए। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने सिर से धड़ाधड़ बोतलों के ढक्कनों को खोलते जा रहा है। इसके लिए दो और लोग हैं जो जल्दी-जल्दी बोतलों को निकाल कर उसे पकड़ाते जा रहे हैं।

वीडियो देख लोगों दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज़ और 94 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर बड़ी तदाद में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या वह बंदा ठीक है? दूसरे ने कहा- पाकिस्तान जिंदाबाद। तीसरे ने लिखा- ऐसे ही ये करता रहा तो एक दिन ये मर जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भारत के लोग कहां हैं, जल्दी इस रिकॉर्ड को तोड़ना है हमें।

ये भी पढ़ें:

"चल छैया छैया..." गाने पर पाकिस्तानी शख्स ने किया गजब का डांस, Video पर लोगों की नजरें टिकी रह गई

VIDEO: 360 डिग्री में मिला दुल्हन को सासु मां का आर्शीवाद, लोग बोले- कुछ भी कर लो झाड़ू-पोछा तो करना ही पड़ेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।