1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शराबबंदी कानून को ठेंगा, बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल होने पर बवाल

Video: शराबबंदी कानून को ठेंगा, बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल होने पर बवाल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 08, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 04:58 pm IST

वायरल वीडियो में पूर्व पैक्स अध्यक्ष शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं और आधी भरी शराब की बोलत लेकर डांस कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है।

Liquor Video- India TV Hindi
शराब के नशे में पैक्स अध्यक्ष Image Source : REPORTER INPUT

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच मोतिहारी से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह अपने साथियों के साथ शराब की बोतल हाथ में लेकर हिंदी गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो का पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है और होली के मौके का है। होली की पार्टी के दौरान जब शराब से जुड़ा गाना बजा तो चन्नू साह बोतल हाथ में लेकर झूमने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब की बोतलें लेकर डांस

वीडियो में कुल सात लोग नजर आ रहे हैं। तीन युवक एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे हैं, वहीं दो लोग जमीन पर बैठकर झूमते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मस्ती करता दिखाई दे रहा है। कई लोगों के हाथ में शराब की बोतलें भी साफ दिखाई दे रही हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग

बिहार में सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम लोगों पर शराब के मामलों में सख्त कार्रवाई होती है, तो सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के मामले में भी समान रूप से जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।

बिहार में शराबबंदी फेल

बिहार में शराबबंदी को लंबा समय हो चुका है, लेकिन अक्सर यहां शराब के नशे में धुत लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कई मौकों पर पुलिसकर्मियों को ही शराब के नशे में देखा गया है। अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमले की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। शारबबंदी का उद्देश्य लोगों को नशे की लत से दूर करना था, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसके उलट लोग अवैध शराब का सेवन कर रहे हैं। इससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

(मोतिहारी से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

जब अहमदाबाद में नाइट लाइफ की तारीफ करने लगा शख्स, बेंगलुरु से तुलना करते ही वायरल हुई पोस्ट

Video : बच्चे ने 'छावा' बनकर परफॉर्मेंस में फूंकी जान, छत्रपति संभाजी महाराज को यूं ​किया याद; हर कोई कर रहा तारीफ

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।