1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : बच्चे ने 'छावा' बनकर परफॉर्मेंस में फूंकी जान, छत्रपति संभाजी महाराज को यूं ​किया याद; हर कोई कर रहा तारीफ

Video : बच्चे ने 'छावा' बनकर परफॉर्मेंस में फूंकी जान, छत्रपति संभाजी महाराज को यूं ​किया याद; हर कोई कर रहा तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 08, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 01:21 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे ने छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा के एक सीन रीक्रिएट किया।

Chhaava Performance Video, School Event Video Viral, Vicky Kaushal, Chhaava Performance in School, V- India TV Hindi
बच्चे का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@MOTIVATED.DUNIYAA

Viral Video : विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' तो आपको याद ही होगी, जिसने देशभर में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानी को फिर से जीवंत कर दिया है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही स्कूलों, कॉलेजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 'छावा' थीम पर आधारित परफॉर्मेंस होने लगी है। ऐसी ही एक भावुक परफॉर्मेंस का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें स्कूली बच्चे ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाकर अपनी परफॉर्मेंस में इतनी जान फूंक दी कि दर्शक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Motivated.duniyaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। परफॉर्मेंस में छात्रों ने छत्रपति संभाजी महाराज और उनके विश्वसनीय साथी कवि कलश के बीच की गहरी दोस्ती, वफादारी, साहस और बलिदान की कहानी को जीवंत किया। लेकिन इस पूरी प्रस्तुति में एक छोटा बच्चा, जो संभाजी महाराज का किरदार निभा रहा था, उसने अपनी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल इंटेंसिटी से सबको हैरान कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा जंजीरों में बंधे संभाजी महाराज के दृश्य को इतने जोश और भावुकता से प्रस्तुत करता है कि दर्शकों को रोंगटे खड़े हो गए। वह तलवार चलाता, शेर जैसी दहाड़ मारता और "जय भवानी! जय शिवाजी!" के नारे लगाता हुआ परफॉर्म करता है। उसकी आंखों में आंसू, चेहरे पर दृढ़ संकल्प और बॉडी लैंग्वेज में वीरता साफ झलक रही थी। परफॉर्मेंस के दौरान वह इतना इमर्शन में चला गया कि कई बार उसकी आवाज भर आई, लेकिन रुककर नहीं बल्कि और जोर से अपनी लाइन्स बोलीं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं – "नई पीढ़ी में देशभक्ति की ऐसी भावना देखकर गर्व हो रहा है!", "छोटा सा बच्चा इतना इमोशनल परफॉर्म कैसे कर सकता है? सलाम!" इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'अगर सिर्फ इस लड़के के प्रदर्शन से ही हमारी आंखों में आंसू आ रहे हैं, तो ज़रा असली संभाजी और धर्म के लिए उन्होंने जो दर्द सहा होगा, उसकी कल्पना कीजिए।' दूसरे ने लिखा कि, 'रोंगटे खड़े कर देने वाला प्रदर्शन।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'उनकी एक्टिंग कमाल की है।' एक और यूजर ने लिखा कि 'इस अविश्वसनीय प्रेरणा के लिए शिक्षकों, स्कूल और अभिभावकों को बहुत बड़ा सलाम! रोंगटे खड़े हो गए! हमें वास्तव में ऐसे और स्कूलों की ज़रूरत है यह सच्ची देशभक्ति है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सूअर के मीट में चुस्ता होता है या नहीं, मटन से कितना अलग है पोर्क; सुनकर दिमाग हिल जाएगा 

मालगाड़ी के डिब्बे पर पहिये जैसा क्या लगा होता है, आखिर इसका काम क्या है; सुनकर चौंकेंगे जरूर 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।