1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं बिजनेस, नानखटाई बेचकर शख्स ने खरीद ली 50 लाख की कार

इसे कहते हैं बिजनेस, नानखटाई बेचकर शख्स ने खरीद ली 50 लाख की कार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 20, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 05:53 pm IST

कोई नानखटाई बेचकर फॉर्चूनर कैसे खरीद सकता है इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नान खटाई बेचने वाला शख्स फॉर्चूनर की चाबी दिखा रहा है और उसे अपना बता रहा है।

फॉर्चूनर लेकर चलता है ये नानखटाई वाला- India TV Hindi
फॉर्चूनर लेकर चलता है ये नानखटाई वाला Image Source : SOCIAL MEDIA

कोई भी काम छोटा नहीं होता बस आप खुद अपने काम की इज्जत करते हों। दूसरी चीज़ ये कि अगर आप खुद के काम से पैसे कमा रहे हैं तो आपको अमीर होने से कोई नहीं रोक सकता। ये बात सिर्फ कहने के लिए ही नहीं बल्कि इस शख्स ने इस बात को सिद्ध कर के भी दिखाया है। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह नान खटाई बेचते हुए नजर आ रहा है। जब शख्स से एक व्यक्ति उसकी कमाई पूछता है तो जो कुछ उसने कहा उसे सुनकर उस व्यक्ति के तो होश ही उड़ जाते हैं।

नानखटाई बेचकर खरीद ली कार

वायरल हो रहे इस वीडियो में नानखटाई बेचने वाले शख्स के पास एक फूड ब्लॉगर आता है और उससे पूछता है कि यह फॉर्चूनर आपकी है? नानखटाई बेचने वाला शख्स पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहता है जी हमारी है। इसके बाद फूड ब्लॉगर कहता है मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा फिर नानखटाई बेचने वाला उसे कहता है कि ये देखो जी मेरे पास इसकी चाबी भी है आप कहें तो दिखा देता हूं आपको। इसके बाद वीडियो में नानखटाई बेचने वाला फॉर्च्यूनर में बैठा हुआ दिखाई देता है। 

लोगों को नहीं हो रहा यकीन

यह फॉर्चूनर नानखटाई बेचने वाले की है या नहीं इस बात की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @officialsahihai नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 20 लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।  जबकि तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। कई लोगों को नानखटाई बेचने वाले की कमाई पर यकीन ही नहीं हो रहा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में दिख रही गाड़ी 50 लाख की नहीं बल्कि 7-8 लाख की है।

ये भी पढ़ें:

लुक्स को लेकर छा गया ये समंदर का लुटेरा, हूती विद्रोही का Video देख लोग हुए बेकाबू

है दम! चले जाओगे यहां, चीन के इस ब्रिज पर चलने के लिए चाहिए कलेजा, देखें ये खौफनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।