1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "किसका बच्चा है ये?", छिपकली के पीछे दौड़ता रहा मासूम, पकड़ने के बाद उठाया और चूम लिया, Video देख हैरान रह गए लोग

"किसका बच्चा है ये?", छिपकली के पीछे दौड़ता रहा मासूम, पकड़ने के बाद उठाया और चूम लिया, Video देख हैरान रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 21, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 04:17 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बच्चे का वीडियो देख लोगों के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। लोग इस नटखट बच्चे को बहादुर और साहसी बताने लगे।

हाथ में छिपकली लिए बच्चा- India TV Hindi
हाथ में छिपकली लिए बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

बच्चे बहुत ही प्यारे और निडर होते हैं। उन्हें नहीं पता होता कि उनके लिए क्या बुरा है और क्या अच्छा। वे तो हर चीज को अपना साथी समझ उनसे खेलते रहते हैं। ना उनके मन में किसी बात का डर होता है और ना ही किसी भी तरह का कोई अन्य भाव। कुछ बच्चे तो काफी नटखट किस्म के भी होते हैं। जो पूरे दिन आपको इधर-उधर शैतानी करते और धूम मचाते दिख जाएंगे। ऐसे ही एक मासूम से बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Related Stories

बच्चे ने पकड़ लिया छिपकली

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा अपने घर में दरवाजे के पास एक छिपकली को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। छिपकली भागने में जुटी हुई है। लेकिन बच्चा बार-बार उसके पीछे उसे पकड़ने के लिए लगा रहता है। आखिरकार एक जगह बच्चा उस छिपकली को पकड़ने में कामयाब हो जाता है। इसके बाद बच्चा उस छिपकली को प्यार से उठाता है और उसे प्यार से सहलाते हुए चूम लेता। बच्चे को वह छिपकली इतनी प्यारी लगती है कि वह उसे चूम लेता है।

वीडियो देख लोगों ने बच्चे को बताया बहादुर

वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। इतने नटखट बच्चे को देखने के बाद लोगों की जुबां पर एक ही सवाल था कि "आखिर ये बच्चा है किसका?" वीडियो को इंस्टाग्राम पर @piyush__reels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 17 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - लाखों लड़कियों के डर के साथ यह बच्चा खेल रहा है। दूसरे ने लिखा - बहुत ही नटखट बच्चा है। तीसरे ने लिखा - बहुत ही बहादुर बच्चा है। ऐसे ही कई लोगों ने बच्चे को बहुत ही साहसी बताया।

ये भी पढ़ें:

माउंट एवरेस्ट देखने फुल स्वैग में प्लेन से पहुंचा डॉली चायवाला, Video देख लोगों को हुई जलन

नष्ट की जा रही थी शराब, जमीन पर मुंह लगाकर युवक करने लगा नशा, Video में देखिए दारू के लिए किस हद तक गिर गया शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।